विकेट का जश्न मनाते टीम इंडिया के खिलाड़ी (फोटो- BCCI)
IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने शुरू में काफी संघर्ष किया. कई गेंदें उनके शरीर पर लगीं तो कई पर वे आउट होते-होते बचे. हालांकि, दोनों ने 50 रनों की साझेदारी कर दी लेकिन इसी स्कोर पर वॉर्नर को शमी ने पवेलियन भेज दिया.
इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए मार्नस लाबुशेन और उन्होंने ख्वाजा के साथ तेजी से रन बटोरने शुरू किए. लेकिन लाबुशेन की पारी ज्यादा देर तक न चली और अश्विन ने उनको 18 के निजी स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद इसी ओवर की आखिरी गेंद पर स्मिथ (0) भी पवेलियन लौट गए. एक ही ओवर में दो दिग्गज बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने के बाद पहले सत्र की समाप्ति के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के लिए राहत की बात ये है कि उस्मान ख्वाजा नाबाद अर्ध शतक जड़कर क्रीज पर जमे हुए हैं.
ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 94 रन बना लिए हैं लेकिन उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं. वहीं भारत की तरफ से अश्विन ने दो और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया है. लंच के बाद देखना होगा कि ऑस्ट्रेलिया की क्या रणनीति होती है. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने लंच के पहले ही जडेजा को गेंद थमाकर संकेत दिया है कि लंच के बाद ज्यादा गेंदबाजी स्पिनर्स ही करने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: Chetan Sharma: चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा, स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए थे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर
टीम में बदलाव की बात करें तो दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव किए हैं. रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को जगह मिली है जबकि मैथ्यू डेब्यू कर रहे हैं. बता दें कि टीम इंडिया ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से हरा दिया था. यह टेस्ट मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…