होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय की शादी की वीडियो आई सामने (फोटो)
Abhishek Shivaleeka: 9 फरवरी को गोवा में फिल्म ‘दृश्यम 2’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने एक इंटिमेट वेडिंग की थी. कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें और अपनी ड्रीमी वेडिंग की खूबसूरत वीडियो भी शेयर की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
वीडियो में अभिषेक पाठक व्हाइट कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं वहीं शिवालिका ट्रेडिशनल रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. शादी में हर चीज काफी एलिगेंट रखी गई थी. वीडियो में शादी के दौरान कपल फन मोड में नजर आ रहा है. दोनों एक दूसरे को हग और किस शेयर करते हैं और एक-दूसरे से मजाक करते हुए भी नजर आ रहे हैं. अभिषेक और शिवालिका की शादी का वीडियो किसी सपने से कम नहीं लग रहा है.
दरअसल रॉयल वेडिंग की वीडियो की शुरुआत में वेन्यू में की गई डेकोरेशन की झलक दिखाई गई है. इसके बाद शिवालिका नजर आती हैं जो बताती हैं कि उन्होंने अभिषेक पाठक से ही शादी के बारे में सोचा था. इसके बाद शिवालिका बड़ा सा घूंघट ओढे दुल्हन के लिबास में एंट्री करती है. उन्हें देखकर दूल्हे मिया अभिषेक डांस करते हैं. इसके बाद वे शिवालिका का घूंघट हटाते हैं और उन्हें गाल पर किस करते नजर आते हैं. बाद में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हैं. इसके बाद वीडियो में कपल पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आता है. इस दौरान न्यूली वेड कपल की खुशी देखते ही बन रही है.
इससे पहले न्यूली वेड कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की थी. साथ ही कैप्शन में लिखा था, “आपको प्यार नहीं मिलता, यह आपको ढूंढता है. डेस्टिनी,फेट और स्टार्स में क्या लिखा है इससे बहुत कुछ लेना-देना है. कल शाम 9 फरवरी 2023 को अपनों के बीच हमने ऐसी जगह शादी की जहां हमारे रिश्ते परवान चढ़े. यह हमेशा के लिए हमारे जीवन का सबसे मैजिक पल रहेगा! प्यार से भरे दिल और ढेर सारी यादों के साथ, हम और भी खास बनाने और इस नई जर्नी को एक साथ शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.”
बता दें कि ‘दृश्यम 2’ को मिली सुपर सक्सेस की वजह से अभिषेक पाठक के लिए 2022 शानदार साल रहा. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस किया था. इसमें अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू, अक्षय खन्ना और इशिता दत्ता थे. यह फिल्म निशिकांत कामत की 2015 में आई फिल्म ‘दृश्यम’ का सीक्वल थी. वहीं शिवालिका ओबेरॉय ने वर्धन पुरी के साथ ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस ने ‘खुदा हाफिज’ की दो इंस्टॉलमेंट में भी काम किया है. अभिषेक पाठक ‘खुदा हाफिज’ के मेकर थे और वे इसी फिल्म के सेट पर उन्हें शिवालिका से मोहब्बत हो गई. अब इस जोड़े ने अपने प्यार को शादी का नाम दे दिया है.
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…