खेल

IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 188 रन पर कंगारू ऑलआउट

IND vs AUS 1st ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया. मिचेल मार्श (81 रन) को छोड़कर कोई भी कंगारू बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भारत की ओर से सबसे खतरनाक साबित हुए. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 35.4 ओवर में 118 रन बनाए.

टीम इंडिया के सामने 189 का टारगेट

हार्दिक एंड कंपनी के सामने पहले वनडे मैच को अपने नाम करने के लिए 189 रनों का टारगेट मिला है. भारत की तरफ से आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने दो और कप्तान हार्दिक पांड्या, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिया. पिच की बात करे तो ये टोटल काफी छोटा है और भारतीय बल्लेबाजों को यहां से जीत के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ेगा. मगर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास भी धुरंधर गेंदबाज है, ऐसे में लक्ष्य छोटा है मगर मंजिल अब भी दूर है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मस्ती के मूड में Rohit Sharma , पत्नी के साथ लगाए ठुमके, साले की शादी में जमकर नाचे रोहित शर्मा

19 रन के अंदर खोए आखिरी 5 विकेट

देखा जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी पांच विकेट 19 रनों के भीतर ही खो दिए. मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का इसमें अहम रोल रहा जिन्होंने 3-3 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के पांच बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11 

​​​​AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एडम जांपा, मिचेल स्टार्क, सीन एबॉट, एश्टन एगर

IND: हार्दिक पंड्या (C), शुभमन गिल, इशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव

Amit Kumar Jha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

3 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

4 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

4 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

4 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago