देश

H3N2 संक्रमण पर दिल्ली सरकार की लोगों से अपील- ‘भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें’

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को देश में कोविड-19 और एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के बढ़ते मामलों को लेकर लोगों से भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहने का आग्रह किया. उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘सरकारी अस्पतालों में मामले कम हैं. लोक नायक अस्पताल में इन्फ्लूएंजा के 20 और अन्य अस्पतालों में 8-10 मामले पाए गए हैं. कोविड-19 महामारी के दौरान बेड रिजर्व किए गए थे. हमने उन बेड्स को रिलीज नहीं किया है.

इन्फ्लूएंजा के मामलों की निगरानी के लिए निर्देश

सरकार ने सभी जिलों को इन्फ्लूएंजा और कोविड-19 के मामलों की निगरानी के लिए निर्देश भी दिए. नवनियुक्त मंत्री ने कहा, इस मौसम में वायरल पीक आम है. मौजूदा इन्फ्लुएंजा पीक उन लोगों को प्रभावित कर रहा है जो कोविड संक्रमण से प्रभावित हुए हैं. 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें:- फंक्शनल रैंक के एसीपी को ‘अछूत’ मानने वाली दिल्ली पुलिस फंक्शनल इंसपेक्टर्स पर मेहरबान

छह राज्यों को कोविड एडवायजरी

स्वास्थ्य मंत्री बोले केंद्र ने छह राज्यों को कोविड एडवायजरी जारी की है, लेकिन दिल्ली उनमें नहीं है. हालांकि, हम दिल्ली सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी कर रहे हैं कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, हाथ धोते रहें और अन्य बचाव के उपाय करें.भारद्वाज ने कहा कि मास्क पहनने की अनिवार्यता को वापस लाने की कोई योजना नहीं है. उन्होंने कहा, जल्द ही, सरकार जागरूकता कार्यक्रम शुरू करेगी और प्रिंट, टीवी और एफएम विज्ञापन के माध्यम से भी जागरूकता पैदा करेगी.

ये भी पढ़ें:- 2024 में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करना ही सपा का एकमात्र लक्ष्य- कोलकाता पहुंचने के बाद अखिलेश यादव ने साधा निशाना

–आईएएनएस

Satwik Sharma

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago