Categories: खेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड से हार के बाद Team India में नए सितारे की एंट्री, रणजी ट्रॉफी में काटा है गदर

India vs New Zealand: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए स्क्वॉड में स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) को शामिल किया है. सुंदर इस समय तमिलनाडु की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं. उन्होंने रविवार को दो विकेट लेने से पहले मैच की पहली पारी में 152 रन बनाए थे. वाशिंगटन सुंदर ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2021 में खेला था. यानी वह एक लंबे समय के बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने जा रहे हैं.

टेस्ट टीम में सुंदर की वापसी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सुंदर दूसरे टेस्ट से पहले पुणे में टीम से जुड़ेंगे. 25 वर्षीय यह ऑलराउंडर, जो इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश टी20 सीरीज का हिस्सा थे. उन्होंने 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में डेब्यू करने के बाद अब तक चार टेस्ट खेले हैं. उनका आखिरी टेस्ट मैच उसी साल अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में था. चार टेस्ट में सुंदर ने 265 रन बनाए हैं और छह विकेट लिए हैं. टीम में यह बदलाव बेंगलुरु में न्यूजीलैंड से आठ विकेट से मिली हार के बाद सामने आया है.

न्यूजीलैंड 36 साल बाद भारत में जीता मैच

तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में भारत इस समय 0-1 से पिछड़ गया है. न्यूजीलैंड ने 36 साल बाद भारतीय सरजमीं पर टेस्ट मैच जीता है. भारतीय धरती पर कीवी टीम ने अपने 37 टेस्ट मैचों में यह सिर्फ तीसरी जीत दर्ज की है. तीन स्पिनरों (रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव) के साथ टीम में पहले से ही मौजूद होने के कारण, यह संभावना है कि यदि भारत अपने संयोजन में बदलाव करने का फैसला करता है, तो सुंदर 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में इनमें से किसी एक खिलाड़ी को रिप्लेस करेंगे.


ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर जीता पहला खिताब


आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, वाशिंगटन सुंदर.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

5 minutes ago

वोटर की जाति-धर्म पर तंज कसने पर घिरे CEO यूपी, बवाल के बाद मांगी माफी

यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…

22 minutes ago

एक नारा और बदल गई दुनिया, जानिए कैसे हर घर का हिस्सा बनी सिलाई मशीन

सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…

29 minutes ago

वेलिंगटन में अभिषेक का तूफान: 35 गेंदों में शतक, विराट को पीछे छोड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…

40 minutes ago

Jio IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजर: पहले दिन खरीदें या करें इंतजार? एक्सपर्ट्स ने दी अहम सलाह

Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…

47 minutes ago

क्या E20 का विरोध था एक ‘पेड-कैंपेन’? नितिन गडकरी ने किया दावा

E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…

47 minutes ago