देश

Ram Lalla Murti: जय श्री राम…! बरसों का इंतजार खत्म, मंदिर प्रांगण में लाए गए रामलला, प्राण प्रतिष्ठा से पहले हुई गर्भ गृह की पूजा

Ayodhya Ram Mandir: रामनगरी अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. आज रामलला की प्रतिमा को राम मंदिर परिसर में ले जाया गया. इस दौरान प्रतिमा को पीले रंग के कवर वाले ट्रक से अयोध्या लाया गया. भक्तजन ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते रहे. इस अवसर पर एक वीडियो सामने आया है.

यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे भगवान के जयकारों की गूंज के बीच रामलला की प्रतिमा को अयोध्या राम मंदिर परिसर में लाया गया. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, रामलला की प्रतिमा 51 इंच की है. वहीं, कमल के पुष्प वाले सिंहासन के साथ प्रतिमा की ऊंचाई करीब साढ़े 7 फीट होगी.

रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित करने के लिए 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किया गया है. इस अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है. आज दोपहर करीब ढाई बजे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के ‘गर्भ गृह’ में पूजा की. इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली. पुजारी ने बताया कि पहली बार रामलला की नव-निर्मित मूर्ति को आज जन्मभूमि परिसर में भ्रमण कराया जाएगा.

महिलाओं ने मंदिर तक कलश जल यात्रा निकाली

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा से पहले जारी धार्मिक अनुष्ठानों के लिए 9 महिलाओं ने सरयू नदी से अयोध्या में राम मंदिर तक ‘कलश जल यात्रा’ निकाली. वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य और यजमान अनिल मिश्रा ने भी आज राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सरयू घाट पर पूजा की.

यह भी पढ़िए: अयोध्या में तीन दिनों तक अखंड पाठ करेगा सिख समुदाय…ये बड़ा कारण आया सामने, जानें प्राण-प्रतिष्ठा से क्या है लिंक

मुख्य मंदिर पूरा बन गया- विवाद के बीच नृपेंद्र मिश्रा

अधूरे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा करने के सवालों के चलते ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी और सरकार चर्चा में हैं…इस विवाद के बीच अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष, नृपेंद्र मिश्रा ने अभी कहा कि मुख्य मंदिर जो ग्राउंड फ्लोर पर है, वो पूरा बन गया है.

नृपेंद्र मिश्रा ने कहा— “यहां गर्भगृह और 5 मंडप मौजूद हैं. पहली मंजिल पर काम जारी है, जहां राम दरबार होगा. वहीं, दूसरी मंजिल सिर्फ अनुष्ठान के लिए है, वहां यज्ञ आयोजित होंगे.”

यह भी पढ़िए: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का दूसरा दिन आज, निकलेगी शोभायात्रा, कलश में भरा जाएगा सरयू का जल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

55 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

55 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago