टीम इंडिया (फोटो- बीसीसीआई)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज में भारतीय स्पिनर्स इंग्लिश बल्लेबाजों पर पूरी तरह से हावी दिखे. इस टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने कमाल की गेंदबाजी की. वहीं इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने यहां की कंडीशन का फायदा उठाया और जमकर विकेट निकाले. दोनों टीमों के स्पिनर्स ने मिलकर इतने विकेट लिए कि 100 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम ने मिलकर बनाया था. धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में जीत के साथ ही भारत ने अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में उतनी जीत दर्ज कर ली, जितनी मैच में उसे हार मिली थी.
धर्मशाला में खेले गए पांच टेस्ट मैचों के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपना 178वां मैच जीत लिया. भारत ने अब तक 579 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 178 मैचों में जीत मिली है. जबकि इतने ही मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इस दौरान 222 टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है, जबकि एक मैच टाई रहा है.
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट सीरीज में दोनों टीम के स्पिन गेंदबाजों ने इतने विकेट चटकाए कि 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस सीरीज में दोनों टीम के गेंदबाजों ने कुल 129 विकेट चटकाए. इससे पहले साल 1924-25 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें के स्पिनर्स ने 128 विकेट चटकाए थे.
भारत बनाम इंग्लैंड- 129 विकेट (2024)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 128 विकेट (1924/25)
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 126 विकेट (1901/02)
भारत बनाम इंग्लैंड- 120 विकेट (1972/73)
ये भी पढ़ें-
IPL 2024: एमएस धोनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ की मस्ती, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की तस्वीर
TMC ने पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को दिया टिकट, बहरामपुर सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…