Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ranji Trophy, MUM vs VIDAR: पहले दिन का खेल खत्म, मुंबई की पहली पारी 224 पर समाप्त, विदर्भ का स्कोर 31-3

रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए. इसके जवाब में विदर्भ की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 31-3 रन बना लिए हैं.

Mumbai vs Vidarbha

मुंबई बनाम विदर्भ (फोटो- बीसीसीआई डोमेस्टिक)

MUM vs VIDAR: रणजी ट्रॉफी 2023-24 सीजन का फाइनल मुकाबला मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है. विदर्भ ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी. मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 224 रन बनाए. मुंबई की ओर से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली. वहीं ओपिंग साझेदारी के बाद कोई भी खिलाड़ी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए. इसके जवाब में विदर्भ की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 31 रन बनाए. मुंबई इस समय 193 रन से आगे है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital