मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
नेशनल ट्रायल में पेरिस ओलिंपिक की रेस से बाहर हुए पहलवान पूनिया। कुश्ती के बाद हार-जीत का फैसला घोषित करते रेफरी।
Bajrang Punia And Ravi Dahiya: पिछले साल से विरोध-प्रदर्शनों के कारण सुर्खियों में रहे हरियाणवी पहलवान बजरंग पूनिया और उसके साथियों के लिए बुरी खबर है. पेरिस ओलिंपिक गेम्स के लिए हरियाणा के सोनीपत में हुए नेशनल ट्रायल में बजरंग पूनिया और रवि दहिया देश के अन्य पहलवानों से हार गए. सेमीफाइनल मुकाबलों में दोनों को करारी हार हाथ लगी.
आज की हार के साथ ही बजरंग पूनिया हरियाणा के सोनीपत में जारी नेशनल ट्रायल से बाहर हो गए हैं. अब ट्विटर पर उनके मुकाबले की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें वो फ्री-स्टाइल 65 KG वेट कैटेगरी में रोहित नाम के पहलवान से हारे. रोहित ने पूनिया को 9-1 से मात दी.
सेमीफाइनल का मुकाबला हारने के बाद पूनिया गुस्से में तत्काल भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र से बाहर चले गए. राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) के अधिकारियों ने पूनिया के डोप नमूने लेने की कोशिश की, लेकिन पूनिया तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले के लिए भी नहीं रुके.
बता दें कि पूनिया ने ट्रायल्स की तैयारी के लिए रूस में ट्रेनिंग ली थी. ये ट्रायल्स भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के एक पैनल द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं. पूनिया ने हालांकि दिल्ली हाईकोर्ट में यह कहते हुए मुकदमा जीत लिया था कि निलंबित WFI के पास ट्रायल्स कराने का कोई अधिकार नहीं है. अब ट्रायल में हार मिलने के बाद पूनिया की खिल्ली उड़ाई जा रही है. पूनिया वही पहलवान हैं, जिन्होंने भाजपा एक नेता पर गंभीर आरोप लगाए थे और सरकार की जमकर आलोचना की. उन्होंने पीएम मोदी का नाम लेकर खेल पुरस्कार वापस करने की भी धमकी दी थी.
यह भी पढ़िए: कौन है Bajrang Punia? आखिर क्यों ये खिलाड़ी दे रहा है धरना…?
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…