खेल

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा-केएल राहुल की जगह किसे खिलाड़ी को मिलेगी एंट्री? देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

India vs England 2nd Test Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जा चुका है. मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. वहीं भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. हैदराबाद में शानदार खेल दिखाने वाले केएल राहुल और रविंद्र जडेजा इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में उनकी जगह पर किसे प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा. इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. राहुल की जगह पर सरफराज खान और रजत पाटीदार के बीच रेस है. वहीं रविंद्र जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार में से किसी एक खिलाफ को मौका मिल सकता है.

क्या सिराज की होगी प्लेइंग इलेवन से छुट्टी

क्रिकेट पंडितों ने भारतीय टीम के मैनेजमेंट को सलाह दी है कि वह इंग्लैंड की तरह चार स्पिन गेंदबाज या एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज को खिलाकर एक तेज गेंदबाज के साथ उतरे. अगर ऐसा होता है तो जसप्रीत बुमराह का खेलना तय है लेकिन मोहम्मद सिराज की जगह पर खतरा मंडरा सकता है. अब यह देखने वाली बात होगी कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर करती है या फिर से दो तेज गेंदबाज के साथ उतरती है. यह भी देखना होगा की स्पिन की बागडोर अक्षर पटेल और अश्विन के साथ कुलदीप यादव संभालते हैं या फिर वाशिंगटन सुदर या सौरभ कुमार को टीम में जगह मिलती है.

क्या 4 स्पिन गेंदबाज के साथ उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया इंग्लैंड की तरह सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरती है या नहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा. अगर रविंद्र जडेजा की जगह पर कुलदीप यादव को मौका मिलता है तो ऐसे में भारत की बल्लेबाजी कमजोर हो जाएगी. वहीं अगर वाशिंगटन सुंदर अगर उनकी जगह परआते हैं तो टीम में एक अनुभवी स्पिनर की कमी खेल सकती है. मोहम्मद सिराज को अगर बाहर किया जाता है तो भारत चार स्पिन गेंदबाज के साथ उतर सकती है. ऐसे में जडेजा की जगह पर वाशिंगटन सुंदर आएंगे और इससे बल्लेबाजी मजबूत होगी.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सरफराज खान/रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिहाज, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, रेहान अहमद, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: दूसरे टेस्ट मैच से पहले रजत पाटीदार का इंटरव्यू, क्या भारत के लिए करेंगे डेब्यू

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Kerala Wellness Tourism: रूस समेत विदेशी पर्यटकों में बढ़ा आयुर्वेद, योग और वेलनेस का क्रेज; जानिए क्यों बना केरल पसंदीदा डेस्टिनेशन

 Kerala Wellness Tourism: केरल में आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक वातावरण के कारण वेलनेस टूरिज्म…

5 minutes ago

‘AI ले सकता है 100 करोड़ जान…’ बिल गेट्स की चेतावनी से दहली दुनिया; क्या है एक मात्र उपाय?

Bill Gates On AI Risks: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक हालिया साक्षात्कार में…

1 hour ago

CBSE Class 9: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य

Three Language Policy: सीबीएसई की तीन-भाषा नीति में बदलाव और नौवीं कक्षा की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों…

1 hour ago

Pitra Paksha 2026: 26 या 27 सितंबर? ज्योतिषाचार्य ने दूर किया श्राद्ध की पहली तारीख का बड़ा कंफ्यूजन

Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध से होगी,…

2 hours ago

उत्तर से दक्षिण तक अलर्ट: 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी, आपके राज्य में 24 घंटे कितने खतरनाक?

Cyclone Arnab Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन और चक्रवात 'अर्नब' के…

2 hours ago