खेल

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान पहला T20 मैच, जानें दोनों टीम का हाल, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग और पिच रिपोर्ट

IND vs AFG 1st T20 Shedule, Live Streaming, Pitch Report, Date: भारत और अफगानिस्तान के बीच कल यानी 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है. जून में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले भारतीय टीम के लिए यह आखिरी टी20 सीरीज है. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की 14 महीने बाद इस फॉर्मेट में वापसी हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद से दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट से दूर थे.

भारत और अफगानिस्तान के बीच आंकड़े

भारत और अफगानिस्तान की टीम 5 बार टी20 क्रिकेट में आमने-सामने हुई है. जिसमें चार मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. ये पहली बार है, जब दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले दोनों टीमों की बीच एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में ही भिड़ंत हुई है.

भारत बनाम अफगानिस्तान पहले टी20 मैच के लिए कैसी है पिच

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम मोहाली को बल्लेबाजों के लिए मददगार माना जाता है. हालांकि, शुरुआत में इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है. स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. यहां टी20 मैच में विकेट कुछ खास नहीं बदलता. हां, यहां ओस काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है.

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. वहीं दूसरा टी20 मैच 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. जबकि, तीसरा और आखिरी टी20 मैच 17 जनवरी को बैंगलुरू में खेला जाएगा. तीनों टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होंगे. इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े 6 बचे टॉस होगा. भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर होगा. वहीं टी20 सीरीज की लाइव स्ट्रीिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइन पर फ्री में होगी.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान को लगा झटका, दिग्गज खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकु सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार.

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जाना, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘सेवा और संकल्प’: पीएम मोदी के विजन पर बोलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, ‘विकसित दिल्ली’ से सजेगा ‘विकसित भारत’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…

3 minutes ago

दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, अचानक क्यों लिया गया फैसला?

Delhi Liquor Shops Closed: राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन के लिए शराब नहीं मिलेगी.…

8 minutes ago

दिल्ली विधानसभा में गूंजी नन्हे पर्यावरण प्रहरियों की आवाज: राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद 2026 में विद्यार्थियों ने पेश किए समाधान

NATIONAL ENVIRONMENT CHILDREN PARLIAMENT 2026: दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक सदन में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि (PSG)…

34 minutes ago

शिष्य की मौत के चर्चों के बीच प्रेमानंद महाराज का बड़ा बयान! भक्ति मार्ग पर टिके रहने का बताया सीक्रेट

Premanand Maharaj News: 'भक्ति का मार्ग आसान नहीं' प्रेमानंद महाराज ने बताए जीवन और साधना…

35 minutes ago

‘दीपावली और होली पर मुफ्त सिलेंडर!’ योगी कैबिनेट के फैसले से करोड़ों परिवारों में खुशी की लहर, देखें खबर

UP News: योगी सरकार का दीपावली गिफ्ट: यूपी में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेंगे…

50 minutes ago