Categories: खेल

India Vs Bangladesh: बारिश ने बिगाड़ा पहले दिन का खेल, बांग्लादेश 3/107

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच का पहला दिन बारिश के नाम रहा. लंच के बाद कुछ ओवर का खेल ही हुआ था कि फिर जबरदस्त बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया. बांग्लादेश ने इस दौरान 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए.

कल (गुरुवार) रात हुई बारिश के कारण मैदान गीला होने से सुबह के सत्र का खेल कुछ देरी के साथ शुरू हुआ. हालांकि, पहले सत्र में बारिश तो नहीं हुई लेकिन बांग्लादेश की टीम ने इस सत्र में दो विकेट गंवाए. दूसरा सत्र भी थोड़ी देरी से शुरू हुआ, इस बीच ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को आउट कर तीसरा विकेट निकाला. लेकिन इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई और पूरे मैदान को कवर से ढक दिया गया.

मैच अधिकारियों ने बारिश न रूकने के संभावना को देखते हुए दिन का खेल समाप्त करने का फैसला किया. मैच के दूसरे दिन शनिवार को खेल आधा घंटा पहले शुरू होगा.

सुबह भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पिछले मैच में दो विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने भारत को पहली सफलता 9वें ओवर में दिलाई, जब उन्होंने जाकिर हसन को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा दिया. जाकिर हसन ने 24 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नहीं खोल पाए. आकाश दीप ने शादमान इस्लाम को एलबीडब्ल्यू कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई. शादमान ने 36 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए. दो विकेट 29 रन पर गिर जाने के बाद मोमिनुल हक और कप्तान शांतो ने तीसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की और लंच तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया.

लंच के बाद अश्विन ने नजमुल शांतो को एलबीडब्ल्यू कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई. शांतो ने 57 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए. बारिश के कारण जब पहले दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया तब मोमिनुल हक 81 गेंदों में 7 चौके के सहारे 40 रन और रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर थे. भारत की तरफ से आकाश दीप ने 34 रन पर 2 विकेट और अश्विन ने 22 रन पर 1 विकेट लिया.


ये भी पढ़ें- India vs Bangladesh: टाइगर नाम से चर्चित बांग्लादेशी फैन के साथ कानपुर में हुई बदसलूकी! जानें पुलिस ने क्या कहा


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

2 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

2 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago