खेल

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से होगा पहला टेस्ट मैच, फ्री में कैसे देखें? जानिये

India vs England 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज गुरुवार 25 जनवरी से हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस के वक्त अपने प्लेइंग इलेवन बताएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं मैच कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं.

कितने बजे से टेस्ट मैच की होगी शुरुआत?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हो रहा है. भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे से मैच की शुरुआत होगी लेकिन इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह 9 बजे टॉस होगा. खेल का पहला सेशन सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक होगा. दूसरा सेशन दोपहर 12:10 बजे से लेकर 2:10 बजे तक खेला जाएगा और तीसरा सेशल दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े चार बजे तक चलेगा.

मुफ्त में कैसे देखें टेस्ट मैच?

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जाएगा. जबकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर दिखाई जाएगी. सबसे खास बात यह है कि क्रिकेट फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं, इसके लिए उन्हें प्ले स्टोर से जियो सिनेमा ऐप डाउनलोड करना होगा.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 25-29 जनवरी, 2024, हैदराबाद. दूसरा टेस्ट 2-6 फरवरी, 2024, विशाखापत्तनम. तीसरा टेस्ट मैच 15-19 फरवरी, 2024 राजकोट. चौथा टेस्ट मैच 23-27 फरवरी, 2024 तक रांची में और पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में 7-11 मार्च के बीच खेला जाएगा.

शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आवेश खान.

भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टीम

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, डैन लॉरेंस, ओली रॉबिन्सन.

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: क्या पुजारा-रहाणे का करियर खत्म? रोहित शर्मा के जवाब से मिले संकेत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

9 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

10 hours ago