गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
By Shubhra Rai
रामलला का दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं
Ayodhya Ram Mandir: सप्तपुरियों में से एक प्राचीन नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के बाद भक्तों का विशाल जनसैलाब उमड़ रहा है. 23 जनवरी को मंदिर के पट आमजन के लिए खुले थे, जिसके पहले दिन 5 लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए. वहीं, दूसरे दिन बुधवार को भी लाखों लोग दर्शन करने पहुंचे.
सोमवार, 22 जनवरी को रामलला के मूर्तरूप की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन बाद मंगलवार को श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ देखी गई, जिसके चलते हालत बेकाबू हो गए. हजारों भक्तों ने बेरिकेड्स को पार करते हुए मंदिर में प्रवेश किया. पता चलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच गए. उनका हेलिकॉप्टर राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा. उन्होंने राम मंदिर के आस-पास जुड़ी भीड़ का जायजा लिया. जिसके बाद उन्होंने राम भक्तों से अपील की कि दर्शन करने के लिए हड़बड़ाएं नहीं. भीड़ सामान्य होने के बाद अयोध्या आएं..रामलला के दर्शन सबको मिलेंगे.
आज बुधवार को श्रद्धालुओं की दिनभर लंबी-लंबी लाइनें लगी नजर आईं. हालांकि, क्राउड मैनेजमेंट के कारण इस दिन कोई अव्यवस्था नहीं हुई. दर्शनार्थियों को सुगम दर्शन करवाने में प्रशासन ने अपनी ताकत झोंक दी. खुद CM योगी ने ग्राउंड ज़ीरो पर उतरकर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया. DM नीतीश कुमार ने अपने बयान में कहा कि अग्रिम निर्देशों तक फिलहाल रामलला के दर्शन रात 10 बजे तक करवाए जा रहे हैं.
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और स्पेशल DG प्रशांत कुमार व्यवस्था संभालने के लिए गर्भगृह में मौजूद रहे. इसके अलावा श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ को देखते हुए शासन के वरिष्ठ उच्च अधिकारी भी अयोध्या में डेरा डाले हुए हैं. कमिश्नर गौरव दयाल और IG रेंज प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले दिन 5 लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं. अभी रात 10:00 बजे तक दर्शन होंगे. वहीं, लखनऊ से अयोध्या जाने वाली बसों पर रोक लगा दी गई है.
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…