Photo- Hockey India (@TheHockeyIndia)/Twitter
IND vs ENG Hockey Highlights: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया को अपना दूसरा मुकाबला इंग्लैंड के साथ ड्रॉ खेलना पड़ा है. राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के पास गोल करने के कई मौके थे लेकिन एकदूसरे के डिफेंस को भेदने में इंडिया और इंग्लैंड दोनों नाकाम रहे. जिसके बाद क्वार्टर फाइनल में एंट्री की दृष्टी से महत्वपूर्ण ये मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ. आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि इंग्लैंड के पास पेनल्टी कार्नर के रुप में 8 जबकि इंडिया को 4 मौके मिले लेकिन ये मौके गोल में तब्दिल नहीं हो पाए. यानी इस मैच में कुल 12 पेनल्टी शॉट खेले गए लेकिन गोल एक भी नहीं हो पाया.
तीन खिलाड़ियों को ग्रीन कार्ड
मैच के दौरान 51 वें मिनट में इंडिया के उपकप्तान और पिछले मैच के हीरो अमित रोहिदास को ग्रीन कार्ड मिला जिस वजह से उन्हें फिल्ड से बाहर होना पड़ा. 56 वें मिनट में जरमनप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड मिला और उन्हें फिल्ड से बाहर जाना पड़ा. मैच कुछ मिनट इंडिया को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा. मैच के आखिरी मिनट में इंग्लैंड के एक प्लेयर को भी ग्रीन कार्ड दिया गया.
ये भी पढ़ें: Shubman Gill ने ठोका करियर का दूसरा वनडे शतक, तोड़ा विराट-गंभीर का रिकॉर्ड
मैच हाइलाइट्स:
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं. इंग्लैंड को पेनाल्टी शूटआउट के रुप में गोल के कई मौके जरुर मिले लेकिन इंडिया के मजबूत डिफेंस के सामने इंग्लैंड की टीम गोल करने में असफल रही. दूसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हो सका. इंग्लैंड और इंडिया के पास गोल करने का मौका जरुर था लेकिन दोनों टीमें एकदूसरे के डिफेंस को भेदने में सफल नहीं हो पाईं. तीसरे क्वार्टर में इंडिया ने शानदार और अटैकिंग खेल दिखाया लेकिन पेनाल्टी शूटआउट के रुप में मिले दो मौकों को भूनाने में कामयाब नहीं रही. इंग्लैंड को 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वे गोल स्कोर नहीं कर सके.
पहले मैच में मिली थी जीत
13 जनवरी को इसी मैदान पर खेले गए टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में इंडिया ने स्पेन को 2-0 से हराया था. इंडिया की तरफ से उपकप्तान अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने गोल दागे थे.
भारत का अगला मैच वेल्स से
इंडिया अब अगला मैच 19 जनवरी को वेल्स के साथ खेलेगी. 15 वें रैंकिंग की वेल्स के खिलाफ छठे रैंकिंग की इंडिया फेवरेट के रुप में उतरेगी. लेकिन इस मुकाबले में इंडिया को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो क्वार्टर फाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…