होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter
Shubman Gill Century: शुभमन गिल को इंडियन क्रिकेट का अगला सुपर स्टार क्यों कहा जाता है इस बात की गवाही उन्होंने एक बार फिर श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान बेहतरीन शतकीय पारी खेल कर दी. मैच दर मैच बेहतर होते जा रहे शांत, क्लासिक और अटैकिंग गिल ने 97 गेंदों में शानदार 116 रनों की पारी खेली जिसमें 14 चौके और 2 बेहतरीन छक्के लगाए. गिल के वनडे करियर की ये दूसरी शतकीय पारी थी. इस शतकीय पारी के दम पर गिल ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर अपनी पोजिशन को और मजबूत किया और ये बताया कि वे सचिन, सहवाग, रोहित जैसे बड़े ओपनर बल्लेबाजों की सूची में वे अपना नाम दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
बड़े मैचों का खिलाड़ी
शुभमन गिल बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं. महत्वपूर्ण मैचों में वे एक दिवार की तरह क्रीज पर खड़े नजर आते हैं और टीम के लिए मैच जीताऊ पारीयां खेलते हैं. गिल ने 2018 में हुए U19 विश्व कप, जिसमें इंडिया जीता था, में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020-21 की सीरीज में गाबा में 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और इंडिया को जीत दिलाई थी. IPL 2022 के फाइनल में गुजरात टायटंस के लिए उन्होंने नाबाद 45 रनों की पारी खेल गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 317 रनों से हराया, तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड, सीरीज पर 3-0 से कब्जा
गिल का करियर
मात्र 23 साल के गिल ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ की थी. करियर के शुरुआती दिनों में गिल को टेस्ट मैचों में ज्यादा मौके मिले लेकिन अब वे क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में समान रुप से खेल रहे हैं और बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. गिल ने अपने करियर में अबतक 13 टेस्ट, 18 वनडे और 3 T20 मैच खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 32 की औसत और 1 शतक लगाते हुए 736 रन, वनडे में 59.60 की औसत और 2 शतक की सहायता से 894 रन और टी 20 में 58 रन दर्ज हैं.
तोड़ा विराट-गंभीर का रिकॉर्ड
गिल श्रीलंका के किलाफ वनडे शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय ओपनर बन गए हैं. गिल ने 23 साल 129 दिन की उम्र में यह कारनामा कर गौतम गंभीर का रिकॉर्ड तोड़ा. गंभीर ने बतौर ओपनर 24 साल 23 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा. इसके साथ ही गिल ने भारत के लिए पहली 18 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल ने अपने नाम कर लिया है. गिल के 18 पारियों में 894 रन हो गए हैं. कोहली के नाम 18 पारियों में 759 रन थे.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…