खेल

IND vs NZ: चेज मास्टर विराट कोहली के तूफान में न्यूजीलैंड का किला ध्वस्त, भारत ने 20 साल बाद कीवी टीम को हराया

India vs New Zealand World Cup Match: वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मैच रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे.

एक वक्त पर न्यूजीलैंड की टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के दस ओवरों में शानदार वापसी की और न्यूजीलैंड को 273 रनों पर रोक दिया. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट झटके. वहीं भारत ने जवाब में 13 गेंद शेष रहते हुए ये लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक 95 रन बनाए. वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को भारत ने 20 सालों बाद हराया है. इसके पहले आखिरी बार भारत ने 2003 के वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को हराया था.

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा ने 46 रन बनाए. वहीं शुभमन गिल 26 रन बनाकर आउट हुए. विराट कोहली के 95 रनों की बदौलत टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया. भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 10 ओवर में 54 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट झटके.

न्यूजीलैंड ने बनाए 273 रन

कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 10 विकेट पर 273 रन बनाए. डैरिल मिचेल ने 130 रन और रचिन रवींद्र ने 75 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड 50 ओवर में 273 रन तक पहुंची और भारत को चेज के लिए अच्छा टारगेट दिया. विल यंग (17 रन), ग्लेन फिलिप्स 23 के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिचेल चैपमैन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेनट बोल्ट.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago