देश

Gyanvapi Case: सील ‘वजूखाने’ के ASI सर्वे की मांग वाली याचिका खारिज, याचिकाकर्ता ने कही ये बात

Gyanvapi Case: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सील वजूखाने एरिया का ASI सर्वे कराने के मामले में वाराणसी जिला कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया है और याचिका खारिज कर दी है. इस सम्बंध में वाराणसी जिला अदालत के जज एके विश्वेश्वर ने फैसला सुनाया है और याचिका में ज्ञानवापी परिसर में सील वजूखाने के एरिया की ASI सर्वे की मांग को खारिज कर दिया है. बता दें कि वादिनी राखी सिंह ने ज्ञानवापी परिसर में सील वजूखाने एरिया में ASI सर्वे की कोर्ट से मांग की थी. फिलहाल खबर सामने आ रही है कि कोर्ट के आदेश के बाद अब राखी सिंह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी.

दोनों पक्षों के बीच हुई बहस

मीडिया सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में इस याचिका की सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि फिलहाल वजूखाने को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया जा रहा है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि हालांकि ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने के सर्वेक्षण के बिना ज्ञानवापी परिसर का सच सामने नहीं आ सकता. इसलिए वजूखाने का भी सर्वे कराना जरूरी है. तो दूसरी ओर इस दलील को सुनने के बाद मस्जिद पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि वजूखाने के एरिया को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सील किया गया है. इसी के बाद वाराणसी जिला अदालत ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए वादिनी राखी सिंह की याचिका को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में GRAP का स्टेज 2 तत्काल प्रभाव से लागू , प्रदूषण करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

महिला वादिनी ने उठाई थी मांग

मालूम हो कि ज्ञानवापी परिसर का सर्वे एएसआई द्वारा किया जा रहा है. तो इसी बीच वादिनी राखी सिंह ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वजूखाने का भी एएसआई सर्वे कराने की मांग उठाई जो कि सील है. मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सर्वे कराने के दाखिल प्रार्थना पत्र को लेकर बहस पूरी हो चुकी है और जिला अदालत ने इसको लेकर फैसला सुना दिया है और याचिका खारिज कर दी है. तो वहीं वादिनी की ओर से बयान सामने आ रहा है कि वह अपनी मांग को लेकर हाईकोर्ट जाएंगी. तो वहीं बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से सील ‘वजूखाने’ के हिस्से को छोड़कर एएसआई वर्तमान में मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण कर रहा है. सर्वे के माध्यम से एएसआई के मालूम करने की कोशिश कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद का निर्माण हिंदू मंदिर की पहले से मौजूद संरचना पर किया गया था या नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago