India vs South Africa: भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे खास बात यह रही है कि टीम इंडिया के बॉलर्स पूरे फॉर्म में हैं. इतना ही नहीं, टीम इंडिया के बॉलर्स किसी भी टीम के बैटिंग ऑर्डर को पल भर में ध्वस्त कर दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके बाद साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बैटिंग ऑर्डर को महज 83 रनों पर ढेर कर दिया.
भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों की एक और शानदार जीत दर्ज की है. भले ही इस मैच में साउथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने पूरे तरह से फिसड्डी साबित हुई हो, लेकिन इन परिस्थिति में भी विरोधी टीम के एक प्लेयर ने भारत की नाक में दम कर दिया. यह खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज केशव महाराज की गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक कड़ी चुनौती साबित हुई.
यह भी पढ़ें-World Cup 2023: टीम के खराब प्रदर्शन पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड, खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा एक्शन
केशव महाराज उस समय बॉलिंग करने आए जब भारत पूरी तरह से मैच पर हावी था. भारत ने रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया था. इसके बावजूद शुभमन गिल और विराट कोहली आक्रामक क्रिकेट खेल रहे थे. ऐसे में मुश्किल वक्त में केशव महाराज अपने स्पेल की पहली ही गेंद पर शुभमन गिल को स्पिन बॉलिंग के बेहतरीन टर्न के दम पर पवेलियन भेज दिया. शुभमन गिल इस बॉल को समझ ही नहीं पाए. नतीजा ये टीम इंडिया पर प्रेशर बन गया.
केशव महाराज ने विकेट तो एक ही लिया लेकिन इसके एवज में जो बॉलिंग की उससे टीम इडिंया का स्कोर थम सा गया. केशव महाराज के चलत दूसरे बॉलर तबरेज शम्सी की गेंदें खेलने में भी टीम इंडिया को दिक्कत आई. नतीजा कि 10 ओवर में केशव महाराज ने 10 ओवर्स में महज 30 रन दिए. ऐसे में यह कहा जा सकता है कि अगर केशव महाराज की बॉलिंग ढीली हो गई होती तो शायद टीम इंडिया का स्कोर 400 रन तक चला गया होता.
-भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…
ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…
मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…
Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…
कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…