खेल

Year Ender 2023: भारतीय टीम ने इस साल खेले 66 इंटरनेशल मैच, जानें कितने मुकाबले में मिली जीत

Year Ender 2023 Cricket: साल 2023 खत्म होने में चार दिन शेष बचे हैं. इस साल क्रिकेट की 22 गज की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने खूब धमाल मचाया और कई अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किए. भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में है, जहां साल का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया के लिए साल 2023 का सफर काफी शानदार रहा. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने वनडे में इस साल सर्वाधिक मुकाबले जीते हैं. आइए जानते हैं क्रिकेट की दुनिया में भारतीय टीम के लिए पूरा साल कैसा रहा.

भारतीय टीम इस समय साउथ अफ्रीका में इस साल 66वां और आखिरी मुकाबला खेल रही है. इससे पहले टीम इंडिया ने 65 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें 45 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं 16 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, दो मैच ड्रॉ और दो मैच बेनतीजा रहे.

टेस्ट क्रिकेट में भारत का एवरेज प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने साल 2023 में 7 मुकाबले खेले हैं. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबले और दो मैच में वेस्टइंडीज का सामना किया. इन सात मुकाबले में से तीन में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. वहीं दो मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. जबकि, दो मैच ड्रॉ रहे. यानी साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का प्रदर्शन एवरेज रहा है.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: ODI में 50 शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बने विराट कोहली, सचिन को पीछे छोड़ा

ODI में शानदार रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया ने इस साल कुल 35 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उसे 27 मैचों में जीत मिली. वहीं 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा. इस तरह से देखें तो भारतीय टीम ने करीब हर पांच मैचों में से चार में जीत और एक में हार मिली है.

वनडे में साल 2023 में भारत के लिए शुभमन गिल ने 29 मुकाबलों में सर्वाधिक 1584 रन बनाए. इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली (24 मैचों में 1377 रन), तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा (26 मैचों में 1255 रन), चौथे नंबर पर केएल राहुल (24 मैचों में 1060 रन) और पांचवे नंबर पर श्रेयस अय्यर (19 मैचों में 846 रन) हैं.

टी20 इंटरनेशनल में भी बेहतरीन प्रदर्शन

टीम इंडिया ने इस साल 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. जिसमें 15 मुकाबले में जीत और 7 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. यानी टीम इंडिया को हर तीन मैच में से दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें- World चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, हेड और लाबुशेन ने तोड़ा करोड़ों भारतीयों का सपना

आईसीसी के दो बड़ी ट्रॉफी हाथ से निकले

भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन टीम इंडिया के हाथ से आईसीसी के दो ट्रॉफी हाथ से निकल गए. दोनों मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. सबसे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत हुई. 7 से 11 जून तक लंदन के द ओवल मैदान में खेले गए मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा. वहीं नवंबर 2023 में खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

9 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

19 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

34 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

45 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

53 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago