देश

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर पर आया कांग्रेस नेता शशि थरूर का बयान, BJP पर हुए हमलावर

Ram Mandir News: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसको लेकर भव्य तैयारियां की गई है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सत्ता पक्ष-विपक्ष और अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे. इन नेताओं को राम मंदिर के ट्रस्ट द्वारा निमंत्रण भेजा गया है. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए होने वाले समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया है.

बीजेपी पर हमला करते हुए शशि थरूर ने कहा कि वह धर्म को एक व्यक्तिगत विशेषता के रूप में देखते हैं, न कि राजनीतिक दुरुपयोग के लिए. केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर ने सैम पित्रोदा की बात दोहराई, कि मंदिर सरकार का मामला नहीं है. शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स लिखा है कि प्रेम ने मुझसे सवाल किए, जानना चाहा कि क्या मैं 22 जनवरी को अय़ोध्या जा रहा हूं. मैंने उन्हें बताया है रि मुझे आमंत्रित नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें-MSP Hike by Modi Government: मोदी सरकार ने किसानों के लिए की बड़ी घोषणा, नारियल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में किया इजाफा

शशि थरूर ने कहा है कि मैंने धर्म को एक पर्सनल रूप में देखा है, पॉलिटिकल तौर पर नहीं. बीजेपी का नाम लिए बिना थरूर ने कहा है कि मीडिया उन लोगों के हाथो में खेल रहा है, जो मंदिर आयोजन से राजनीतिक लाभ लेना चाहते हैं. थरूर ने आगे कहा, “मंदिर सरकार का मामलानहीं है, बेरोजगारी, मुद्रास्फीति, लोक कल्याण और राष्ट्रीय सुरक्षा ये सभी मुद्दे सरकार से जुड़े हैं. लेकिन मीडिया मंदिर के मुद्दे को खबर बनाकर उन मुद्दों से ध्यान हटाने में मदद कर रहा है.

यह भी पढ़ें-मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर मसरत आलम के खिलाफ बड़ा एक्शन, आतंकी गतिविधियों के चलते लगा प्रतिबंध

बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और अधीर रंजन चौधरी को भी निमंत्रण मिला है. हालांकि, पार्टी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की थी, जिसके चलते बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है कि पार्टी अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

3 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

5 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

5 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

6 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

6 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

6 hours ago