India Squad
ICC World Cup 2023 India Squad: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति अगले महीने भारत में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है. अक्षर पटेल अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स तनाव से उबर नहीं पाए हैं. उन्हें 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप मैच में चोट लगी थी. अश्विन पहले ही टीम के साथ गुवाहाटी जा चुके हैं, जहां वे 30 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से खेलेंगे.
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू एकदिवसीय मैचों में वापसी का मौका दोनों हाथों से लपका है. उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिए. उन्होंने इंदौर में दूसरे वनडे में 41 रन देकर 3 विकेट लिए. डेविड वार्नर और मार्नस लाबुस्चगने दोनों अश्विन की कैरम गेंदों के आगे टिक नहीं पा रहे थे. बता दें कि अश्विन के शामिल होने से भारत की टीम में एक ऑफस्पिनर के साथ-साथ रवींद्र जड़ेजा की बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स और कुलदीप यादव की बाएं हाथ की रिस्ट स्पिन भी जुड़ गई है, जिससे भारतीय टीम की गेंदबाजी पक्ष आक्रमक बन गया है.
यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: सरबजोत, अर्जुन और शिव की तिकड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में गोल्ड पर लगाया निशाना
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), इशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन,
Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…
Rockstar Games का बहुप्रतीक्षित गेम Grand Theft Auto VI (GTA 6) 19 नवंबर 2026 को…
Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…
दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…
पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…
आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…