Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ICC World Cup 2023 India Squad: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस ऑलराउंडर की जगह अश्विन को मिला मौका

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू एकदिवसीय मैचों में वापसी का मौका दोनों हाथों से लपका है. उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिए. उन्होंने इंदौर में दूसरे वनडे में 41 रन देकर 3 विकेट लिए.

India Squad

India Squad

ICC World Cup 2023 India Squad: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति अगले महीने भारत में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है. अक्षर पटेल अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स तनाव से उबर नहीं पाए हैं. उन्हें 15 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप मैच में चोट लगी थी. अश्विन पहले ही टीम के साथ गुवाहाटी जा चुके हैं, जहां वे 30 सितंबर को अपना पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से खेलेंगे.

अश्विन ने मौके को दोनों हाथों से लपका

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन घरेलू एकदिवसीय मैचों में वापसी का मौका दोनों हाथों से लपका है. उन्होंने दो मैचों में चार विकेट लिए. उन्होंने इंदौर में दूसरे वनडे में 41 रन देकर 3 विकेट लिए. डेविड वार्नर और मार्नस लाबुस्चगने दोनों अश्विन की कैरम गेंदों के आगे टिक नहीं पा रहे थे. बता दें कि अश्विन के शामिल होने से भारत की टीम में एक ऑफस्पिनर के साथ-साथ रवींद्र जड़ेजा की बाएं हाथ की ऑर्थोडॉक्स और कुलदीप यादव की बाएं हाथ की रिस्ट स्पिन भी जुड़ गई है, जिससे भारतीय टीम की गेंदबाजी पक्ष आक्रमक बन गया है.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: सरबजोत, अर्जुन और शिव की तिकड़ी ने किया कमाल, शूटिंग में गोल्ड पर लगाया निशाना

आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), इशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन,

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest