खेल

SAFF Championship: भारत की जीत के बाद ‘मणिपुर के झंडे’ के साथ जैक्सन सिंह ने मनाया जश्न, विवाद बढ़ने पर बताई वजह

Jeakson Singh: सैफ चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत ने कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराकर 9वीं बार खिताब पर कब्जा जमा लिया. इस जीत के बाद सभी खिलाड़ी जश्न में डूब गए. वहीं भारतीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी जैक्सन सिंह एक बहुरंगी झंडा लपेटे नजर आए, जिसने बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया. यह झंडा मणिपुर का बताया जा रहा था. अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर जैक्सन के खिलाफ काफी कुछ लिखा जाने लगा तो फुटबॉलर ने अपनी सफाई दी और बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था.

जैक्सन ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं पर जैक्सन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “इस झंडे के साथ सेलिब्रेट कर मैं किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था. मेरा इरादा उन मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करना था जिनका सामना मेरा गृह राज्य मणिपुर इस वक्त कर रहा है. टीम इंडिया की यह जीत सभी भारतीयों को समर्पित है. मुझे उम्मीद है कि मणिपुर में शांति लौटेगी. स्टेडियम आकर टीम का समर्थन करने के लिए फैंस को धन्यवाद.”

बता दें कि मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में 3 मई को पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किया था. इस मार्च के बाद राज्य में हिंसा भड़क उठी थी. मणिपुर में भड़की हिंसा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हो चुके हैं. इस हिंसा को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है.

इसके पहले, फुट टाइम के बाद एक्स्ट्रा में भी दोनों टीमें निर्णायक गोल नहीं कर पाईं और स्कोर 1-1 ही रह गया. इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में स्कोर 4-4 से बराबर रहा, जिसके बाद सडन डेथ में कुवैत के कप्तान के शॉट को गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने रोक लिया और भारत 9वीं बार सैफ चैंपियन बन गया.

ये भी पढ़ें: IND vs KUW SAFF Championship Final: भारत ने 9वीं बार जीता सैफ चैंपियनशिप, फाइनल में कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में हराया

सैफ चैंपियनशिप की बात करें तो भारत इससे पहले 1993, 1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015 और 2021 में चैंपियन बना था. टूर्नामेंट के 14 सालों के इतिहास में भारत नौ बार चैंपियन बना है और चार बार वह उप विजेता रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

1 hour ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

2 hours ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

2 hours ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

3 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

3 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

3 hours ago