चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
IPL 2024, CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज का मैच पिछले बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. इससे पहले शाम सात बजे टॉस होगा. आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला इन्हीं दो टीमों के बीच खेला गया था. जहां चेन्नई ने गुजरात को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया था.
दोनों टीमें इस सीजन में अपना दूसरा मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. दोनों ही टीम को अपने ओपनिंग मैच में जीत मिली थी. चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया था. वहीं गुजरात टाइटंस ने मुंबई को हराकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया था.
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीम है. सीएसके अब तक पांच खिताब जीत हैं. वहीं दस बार फाइनल खेले हैं. चेन्नई ने अब तक खेले गए 16 सीजन में कुल 14 बार प्लेऑफ में पहुंची है. केवल दो बार ऐसा हुआ, जब टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी. दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम कर लिया था. वहीं दूसरे सीजन में वह उपविजेता टीम रही.
गुजरात और चेन्नई के बीच अब तक पांच मैच खेले गए हैं. जिसमें तीन मैच में गुजरात ने जीत दर्ज की है. जबिक, दो मैच में चेन्नई ने उसे हराया है. सबसे खास बात ये हैं कि लीग स्टेज के तीनों मैच में गुजरात ने जीत दर्ज की है और प्लेऑफ में दोनों मैच चेन्नई ने जीती है. चेन्नई में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई ने अपने नाम किया है.
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल/मोईन अली, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे/ शार्दुल ठाकुर.
गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह ओमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन.
इम्पैक्ट प्लेयर- मोहित शर्मा.
ये भी पढ़ें- RCB vs PBKS: विराट कोहली के बाद दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी, पंजाब किंग्स के जबड़े से छीना मैच
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…