खेल

IPL 2024: एमएस धोनी ने साथी खिलाड़ियों के साथ की मस्ती, तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शेयर की तस्वीर

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है. पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. सीएके की टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में अपना ट्रेनिंग कैंप शुरू कर दिया है, जिसमें प्लेयर्स काफी मेहनत कर रहे हैं. इस बीच चेन्नई टीम के खिलाड़ियों का एक फोटोशूट हुआ, जिसकी एक तस्वीर तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने मजेदार कैप्शन के साथ फोटो को पोस्ट किया.

दीपक चाहर ने शेयर की तस्वीर

चेन्नई टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट किया. जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर एक पेपर पर नजर मारते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान कैप्टन कूल चाहर के कंधे पर अपना दायां हाथ रखा है और उनके बगल में ऋतुराज गायकवाड़ खड़े हैं.

गेंदबाज ने दिया मजेदार कैप्शन

चाहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की उसके कैप्शन में लिखा, परीक्षा के बाद लड़के चर्चा कर रहे हैं कि उनके कितने आंसर सही आए. चाहर के इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि, लगताहै कि ऋतु को कॉपी डिस्कर नहीं करना. वहीं एक दूसरे फैन ने लिखा, छठे ट्रॉफी की तैयारी चल रही है.

पिछले साल नहीं खेल पाए थे पूरा सीजन

31 वर्षीय दीपक चाहर इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में इंजर्ड होने के चलते पूरे सीजन नहीं खेल पाए थे. उन्होंने 10 मैचों में 22.85 की औसत से 13 विकेट चटकाए थे. आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई फ्रेंचाइजी ने इस अनुभवी गेंदबाज को रिटेन किया था. दीपक चाहर एक मार्च को चेन्नई के ट्रेनिंग कैंप ज्वाइन कर लिया था. 17वें सीजन में चाहर की कोशिश होगी कि शानदार प्रदर्शन करके नेशनल टीम में वापसी करें. ताकि वह जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बन सकें.

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में हराकर WTC पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंची टीम इंडिया, धर्मशाला टेस्ट में इनिंग और 64 रन से दर्ज की जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

5 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

5 hours ago