खेल

IPL 2024: पहली बार में विजेता बनाने वाले हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस में क्यों जाने दिया? गुजरात टाइटंस ने बताया बड़ा कारण

Hardik Pandya In Mumbai Indians: आईपीएल 2024(IPL 2024) से पहले मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच बड़ा ट्रेड हुआ और हार्दिक पंड्या गुजरात से मुंबई में वापस आ गए. दोनों टीम ने सोमवार को इसकी पुष्टि कर दी. इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में हार्दिक मुंबई की ओर से खेलते दिखेंगे. इससे पहले पंड्या 2015 से 2012 तक मुंबई के हिस्सा रहे हैं. उनके रहते हुए टीम ने चार बार खिताब जीती. वहीं 2022 में गुजरात टाइटंस से जुडे़ और पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया. वहीं दूसरे सीजन में टीम फाइनल में पहुंची. इसके बाद भी गुजरात ने उन्हें मुंबई इंडियंस में जाने दिया.

गुजरात टाइटंस ने पंड्या को क्यों नहीं रोका?

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने देने का कारण बताया है. सोलंकी ने कहा कि पंड्या चाहते थे कि वह मुंबई में लौट जाएं. फ्रेंचाइजी उनके इस फैसले का सम्मान करती है. बता दें कि हार्दिक को मुंबई इंडियंस में जोड़ने के लिए फ्रेंचाइजी को 15 करोड़ रुपये की डील की है. जो आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड है.

मुंबई ने ग्रीन को किया ट्रांसफर

हार्दिक पंड्या के मुंबई में वापसी से पहले मुंबई ने कैमरन ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रांसफर कर दिया. दोनों टीम ने सोमवार को हार्दिक पंड्या के ट्रेड की पुष्टि करते हुए प्रेस रिलीज भी जारी की. गुजरात टाइटंस ने अपना बयान जारी कर पंड्या के जाने देने का कारण बताया है. फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया गुजरात टाइटंस को हार्दिक पंड्या ने पहले ही सीजन में विजेता बनाने में मदद की. वहीं दूसरे सीजन में फाइनल तक पहुंचाया. अब पंड्या ने अपनी मूल टीम में वापसी की इच्छा जताई है. हम उनके इस फैसले का सम्मान करते है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: हार्दिक पंड्या के MI से जुड़ने के बाद गुजरात टाइटंस के नए कप्तान बने शुभमन गिल, नए सीजन में अलग अंदाज में आएंगे नजर

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक के आने पर क्या कहा?

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में वापसी को लेकर नीता अंबानी ने कहा कि, ‘वह हार्दिक पंड्या के घर वापसी पर स्वागत करते हुए काफी रोमांचित हैं. यह मुंबई इंडियंस परिवार के साथ हार्दिक का रीयूनियन है. एमआई के युवा खिलाड़ी से लेकर टीम इंडिया के स्टार बनने तक हार्दिक पंड्या ने लंबा सफर तय किया है. हम उनके मुंबई के साथ भविष्य को लेकर काफी उत्साहित हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

2 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

5 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

46 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

53 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

54 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago