देश

‘हैदराबाद का नाम पाकिस्तान रख दें तो..’, ओवैसी पर बरसे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- हम जीतेंगे तेलंगाना

UP Politics: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने असदुद्दीन ओवैसी पर जुबानी हमला बोला. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आज कहा कि ओवैसी साहब का बस चले तो वह हैदराबाद का नाम बदल कर पाकिस्तान रख दें उसमें उनको ज्यादा खुशी होगी. बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख हैं.

हाल में ओवैसी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने पर बयान देते हुए कहा था कि हैदराबाद का नाम बदलने का आपका ख्वाब, ख्वाब ही रहेगा. दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने एक पत्रकार के सवाल पर ये कहा था— “वक्त ऐसा भी आएगा, जब हैदराबाद भाग्यनगर कहलाएगा.” यह सुनकर ओवैसी तिलमिला गए थे.

‘यूपी विधानसभा में मोबाइल फोन, झंडे और बैनर पर रोक ठीक’

ओवैसी के बयान के बाद आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ओवैसी पर पलटवार किया है. आचार्य प्रमोद कृष्णम यूपी विधानसभा में मोबाइल फोन, झंडे और बैनर पर रोक लगाने के फैसले पर भी बोले. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह एक अच्‍छा फैसला है. मैं इस फैसले का स्वागत करता हूँ. संसद या विधानसभा हुड़दंग के लिए नहीं बने हैं, संसद या विधानसभा तर्क वितर्क के लिए बने हैं, ऐसे फैसले देश की संसद में भी लागू होने चाहिए.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन के बयान पर भी साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद डॉ शांतनु सेन द्वारा तेजस लडाकू विमान पर की गई टिप्‍पणी पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी. आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सवाल यह नहीं है की तेजस के बारे में कोई क्या बोल रहा है. तेजस किसी एक नेता का नहीं है, यह भारतीय सेना और देश का है. किसी भी नेता को तेजस के बारे में गलत बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- “तेजस पर किसी सासंद का ऐसा बयान देशद्रोह है, किसी भी सांसद को तेजस के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए.”

यह भी पढ़िए: “तेलंगाना को बर्बाद करने में कांग्रेस और KCR बराबर के पापी हैं”, विरोधियों पर जमकर बरसे पीएम मोदी

तेलंगाना में भाजपा नहीं, कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी- प्रमोद कृष्णम

तेलंगाना विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि इस बार वहां का चुनाव हमारी पार्टी जीतेगी. प्रमोद कृष्णम बोले- तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतने जा रही है. उन्‍होंने कहा, “पीएम मोदी यह तो नहीं कहेंगे कि कांग्रेस जीतेगी, वो तो कहेंगे कि बीजेपी जीतेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

42 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

2 hours ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

2 hours ago