खेल

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स या LSG? लखनऊ में किसकी चलेगी नवाबी, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 26वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ में शाम 7:30 बजे से ये मैच खेला जाएगा. इससे आने घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा। लखनऊ की टीम इस टूर्नामेंट में अबतक खेले गए 4 मैच में से 3 में जीत दर्ज की है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक खेले गए 5 मैच में से एक मुकाबले में जीत मिली है. पॉइंट्स टेबल में लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है.

हेड टु हेड आंकड़े

लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक तीन दफा भिड़ंत हुई है और तीनों बार लखनऊ की टीम ने बाजी मारी है। दिल्ली कैपिटल्स को लखनऊ के खिलाफ अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है। ऐसे में आज के मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंच की कोशिश लखनऊ के खिलाफ जीत का खाता खोलने पर होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स- क्विटन डि कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान, नवीन उल हक.

इम्पैक्ट प्लेयर- कृष्णप्पा गौतम.

दिल्ली कैपिटल्स- पृथ्वी शॉ (विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, ट्रिस्टन स्टब्स, ऋषभ पंच, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, जाय रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या.

इम्पैक्ट प्लेयर- कुमार कुशाग्र.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: कैसे आईपीएल का मैच एक बुजुर्ग की हत्या की वजह बना गया, जानें पूरा मामला

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

7 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

8 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

8 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

8 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

8 hours ago