आईपीएल 2024 (सोर्स- आईपीएल)
IPL 2024: इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना लेकिन इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 होना है. इसमें वर्ल्ड के सर्वश्रेष्ठा खिलाड़ी खेलते हुए दिखने वाले हैं. भारत इस इसी समय लोकसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल की तारीखों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, आईपीएल किस दिन से शुरू हो सकता है और किस दिन इसका फाइनल मुकाबले होगा, इसकी तारीख सामने आई है. लेकिन बीसीसीआई की ओऱ से तारीखों के ऐलान होने का इंतजार है.
22 मार्च 2024 से आईपीएल के शुरू होने की संभावना जताई जा रही है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक महिला प्रीमियर लीग के खत्म होने के पांच दिन बाद आईपीएल 2024 का आगाज हो सकता है. 1 जून से आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होनी है. इसका शेड्यूल आईसीसी ने जारी कर दिया है. संभावना जताई जा रही है कि इसके शुरू होने से पांच दिन पहले ही आईपीएल का नया विजेता मिल जाएगा.
पांच दिन का गैप इसलिए रखा गया है क्योंकि आईपीएल भारत में होगा. चूंकि इस टूर्नामेंट में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलते हैं. वहीं टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में होना है. तो आईपीएल के फाइनल के बाद खिलाड़ी वहां पहुंच कर तैयारी कर सकें, इसलिए पांच दिन का समय रखा गया है.
ये भी पढ़ें- विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मैच से बाहर, इस वजह से हुए बाहर
बताया जा रहा है कि महिला प्रीमियर लीग को लेकर बीसीसीआई की प्लानिंग है कि लीग का आयोजन 22 फरवरी से शुरू होकर 17 मार्च तक चल सकता है. महिला प्रीमियर लीग के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली में खेले जाने की संभावना है. क्रिकबज की रिपोर्ट में कहा गया है कि डब्ल्यूपीएल के डेट की घोषणा एक से दो दिन के भीतर हो सकता है. लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की कोशिश है कि 22 मार्च से 26 मई तक आईपीएल के अगले सीजन का आयोजन करवाया जाए. लेकिन चुनाव के तारिखों का ऐलान लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बाद ही किया जाएगा.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…