खेल

IPL 2024 Qualifier-2, SRH Vs RR Match Highlights: राजस्थान रॉयल्स का टूटा खिताब जीतने का सपना, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद की केकेआर से होगी भिड़ंत

IPL 2024 Qualifier-2, SRH Vs RR Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का दूसरा क्वालिफायर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में राजस्थान ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी लेकिन ये निर्णय गलत साबित हो गया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का टारगेट दिया. इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई और उसे 36 रन से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो गई. अब रविवार (26 मई) को इसी मैदान पर फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा.

सनराइजर्स ने दिया 176 रनों का टारगेट

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. ओपनर अभिषेक शर्मा (12 रन) आउट होकर पवेलियन लौट गए. ट्रेंट बोल्ट ने उन्हें चलता किया. उसके बाद राहुल त्रिपाठी ने तेज पारी खेली, लेकिन वह भी 37 रन बनाकर आउट हो गए. उसी ओवर की आखिरी गेंद पर ऐडन मारक्रम (1 रन) भी आउट हो गए. इस तरह से 5 ओवर में टीम ने 57 रन के स्कोर आते-आते 3 विकेट गंवा दिए.

शुरुआत पावरप्ले में तीन विकेट गिरने के बाद ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने पारी को संभाला, लेकिन 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर हेड (34 रन) आउट हो गए. उन्हें संदीप शर्मा ने चलता किया. 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नीतीश कुमार रेड्डी (5 रन) आउट हुए. इसके अगले ही गेंद पर अब्दुल समद खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए. यहां से हेनरिक क्लासेन और शाहबाज अहमद ने पारी को आगे बढ़ाया.

आवेश और बोल्ट ने चटकाए 3-3 विकेट

19वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन (50 रन) और तीसरी गेंद पर अब्दुल समद (18 रन) आउट हो गए. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जयदेव उनादकट (5 रन) रन आउट हो गए. कप्तान पैट कमिंस 5 रन बनाकर नाबाद रहे. आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट ने 3-3 विकेट चटकाए. संदीप शर्मा को दो सफलता मिली. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर आवेश खान ने जयदेव उनादकट को रन आउट कर दिया. इस तरह से राजस्थान ने आरसीबी के 9 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, Qualifier-2: किसी भी तरह का प्रेशर नहीं लेना चाहते सैमसन, कमिंस खिताब जीतने के लिए ‘बेताब’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

18 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

12 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago