दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
कल्पना सोरेन
Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव—2024 से पहले झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन ने भाजपा को टक्कर देने के लिए बड़ा दांव चला है. यहां पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना को गांडेय विधानसभा से चुनावी मैदान में उतारा गया है. आज झामुमो की बैठक में कल्पना सोरेन के नाम पर मुहर लगाई गई. बताया गया कि कल्पना सोरेन गांडेय से झामुमो की प्रत्याशी होंगी.
बैठक में कल्पना को दिया गया लाेस चुनाव और रैली का टास्क
संवाददाता ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई झामुमो की बैठक में कल्पना सोरेन को आगे करने का फैसला लिया गया. साथ ही झामुमो ने आम आदमी पार्टी की तर्ज पर महारैली करने का भी निर्णय लिया है. आगामी 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान महारैली का आयोजन होगा. इस महारैली में इंडिया गठबंधन दल के तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि इस रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाया जायेगा. बैठक में कल्पना सोरेन भी मौजूद थी. बैठक में गांडेय विधानसभा सीट से कल्पना सोरेन की उम्मीदवारी पर भी मुहर लगी . वह गांडेय से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करेंगी.
भट्टाचार्य ने बताया कि बैठक में सभी विधायकों को कहा गया है कि अपने-अपने क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करायें. इसके लिए उन्हें हर प्रकार का सहयोग प्रत्याशियों को देना है. वहीं विधायकों को कहा गया है कि उनके अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा आसपास के अन्य लोकसभा क्षेत्र में भी जहां उनका प्रभाव है, वहां अपने प्रभाव का उपयोग करें. मतदाताओं को गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें. गांव-गांव जायें, लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं के बाबत जानकारी देते हुए वोट के लिए प्रेरित करें.
बैठक में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी, ऐसी जो पहले कभी रांची में हुई है और न ही आने वाले समय में होगी. हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ यह आक्रोशित लोगों की रैली होगी जिसमें पूरे भारतवर्ष से भाजपा को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा. यह न्याय उलगुलान होगा. एक-एक वोट भाजपा पर चोट होगा. वहीं कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत जी अभी अंदर है, आपकी ताकत से ही वह मजबूती के साथ संघर्ष कर रहे हैं. यही ताकत रैली और चुनाव में भी दिखनी चाहिए.
झामुमो विधायक और सांसदों की बैठक में दो विधायक लोबिन हेंब्रम और चमरा लिंडा नहीं पहुंचे. इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. चमरा लिंडा लोहरदगा सीट कांग्रेस से नहीं लेने के कारण नाराज बताए जा रहे हैं. इन्हें मनाने के लिए पार्टी ने एक वरिष्ठ मंत्री को लगाया था. लेकिन हुआ कुछ नहीं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वे हर हाल में लोहरदगा से चुनाव लड़ेंगे. लोबिन हेंब्रम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि अगर उन्हें राजमहल से प्रत्याशी नहीं बनाया गया तो वह निर्दलीय मैदान में उतरेंगे.
— भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…