खेल

Watch Video: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है गजब का ट्रेनेज सिस्टम, कुछ ही मिनट में मैदान से गायब हो जाता है पानी

M Chinnaswamy Stadium Drainage System Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में शनिवार (18 मई) को सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ये मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए इस सीजन में लीग चरण का यह आखिरी मैच होगा. इसी कारण क्रिकेट फैंस इसे ‘फाइनल’ बता रहे हैं. हालांकि, इस मैच पर बारिश का भी साया मंडरा रहा है. इन सबके बीच एक वीडियो सामने आया है. जो आरसीबी के फैंस को सुकून देने वाला है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम दिखाया जा रहा है. वीडिया देखने के बाद आप कहेंगे की इस स्टेडिम का ड्रेनेज सिस्टम वर्ल्ड में सबसे बेहतर है. वीडियो में मैदान पर पानी भरते हुए कुछ लोग दिखाई देते हैं. वहीं पानी जमा होने के कुछ ही मिनट में पानी तेजी से निकाल निकल जाता है.

बेहतरीन लय में हैं ऋतुराज गायकवाड़

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाये हैं. अब सीजन के आखिरी लीग मैच में वह अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. वहीं सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने भी इस बार कई बार उपयोगी पारियां खेली है. शनिवार को होने वाले मुकाबले में शिवम दुबे से भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. इधर, गेंदबाजी में पिछली मैच में जीत के हीरो रहे सिमरजीत सिंह और तुषार देशपांडे से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदे होंगी. हालांकि, टीम को अनुभवी मुस्ताफिजुर रहमान, दीपक चाहर और मथीषा पथिराना की कमी जरूर खलेगी.

ये भी पढ़ें- सुनील छेत्री ने फैंस से की बड़ी अपील, कहा- ‘बस आएं और हमें प्रोत्साहित करें’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

6 राज्यों में राज्यपालों का बड़ा फेरबदल, केरल पहुंचे ओम प्रकाश माथुर; तमिलनाडु समेत कई राज्यों को मिले नए गवर्नर

Governor Appointments India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की…

15 minutes ago

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

33 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

35 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

47 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

52 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

1 hour ago