खेल

जय शाह ने Champions Trophy पर फैसले से पहले संभाली ICC की कुर्सी

आईसीसी के चेयरमैन के रूप में रविवार को अपना कार्यकाल शुरू करने जा रहे जय शाह (Jay Shah) ने ओलंपिक में खेल की उपस्थिति का लाभ उठाने और दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए अपने दृष्टिकोण की रूपरेखा पेश की है. उन्हें 27 अगस्त, 2024 को ICC का नया चेयरमैन चुना गया था. अब तक जय शाह BCCI के सचिव के रूप में काम कर रहे थे. वह आईसीसी का चेयरमैन बनने वाले 5वें भारतीय हैं.

36 वर्षीय शाह को ग्रेग बार्कले की जगह लेने के लिए निर्विरोध आईसीसी का नया चेयरमैन चुना गया, जो नवंबर 2020 से इस पद पर हैं. वह इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए हैं. वह जगमोहन डालमिया, शरद पवार, एन श्रीनिवासन और शशांक मनोहर के बाद आईसीसी चेयरमैन बनने वाले पांचवें भारतीय हैं.

जय शाह का बयान

आईसीसी की ओर से जारी एक बयान में शाह ने कहा, “मैं आईसीसी अध्यक्ष की भूमिका निभाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं और आईसीसी निदेशकों और सदस्य बोर्डों के समर्थन और विश्वास के लिए आभारी हूं. यह खेल के लिए एक रोमांचक समय है क्योंकि हम लॉस एंजिल्स 28 ओलंपिक खेलों की तैयारी कर रहे हैं और दुनिया भर के प्रशंसकों के लिए क्रिकेट को अधिक समावेशी और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रहे हैं.”

 “हम कई प्रारूपों के सह-अस्तित्व और महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाने की आवश्यकता के साथ एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं. क्रिकेट में वैश्विक स्तर पर अपार संभावनाएं हैं. मैं इन अवसरों का लाभ उठाने और खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.”

जय शाह का सफर

क्रिकेट प्रशासन में शाह का सफर 2009 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन से शुरू हुआ. अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम के विकास की देखरेख की.

2019 में वह बीसीसीआई के सचिव बनते हुए उन्होंने इस पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति का ओहदा हासिल किया. उन्होंने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और आईसीसी की वित्त और अन्य कुछ मामलों की समिति के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. बीसीसीआई में अपने कार्यकाल के दौरान शाह ने रिकॉर्ड तोड़ आईपीएल मीडिया अधिकार डील, महिला प्रीमियर लीग (WPL) के निर्माण, बेंगलुरु में एक नए अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना और उद्घाटन तथा टेस्ट क्रिकेट प्रोत्साहन योजना की देखरेख की.

शाह ने कहा, “मैं पिछले चार वर्षों में ग्रेग बार्कले की भूमिका के लिए उनके नेतृत्व और उस अवधि के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों के लिए उनका भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा. मैं आईसीसी टीम और सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि वैश्विक स्तर पर खेल की पहुंच और विकास का विस्तार हो सके.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

49 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

59 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago