Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs NZ: धोनी के शहर में भारत की हार, न्यूजीलैंड की आसान जीत, सीरीज में 1-0 से आगे कीवी

टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

IND vs NZ

Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter

IND VS NZ, 1st T20 Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. वनडे सीरीज 3-0 से गंवाने वाली न्यूजीलैंड ने टी 20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की. इस मैच को न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीता. परिणाम इंडिया के पक्ष में भी हो सकता था लेकिन हुआ नहीं. दरअसल, इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इंडिया के गेंदबाजों ने 43 के स्कोर पर न्यूजीलैंड के 2 बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजकर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन पहले डेवन कॉन्वे की 35 गेंदों में पर 52 और फिर डेरिल मिचेल की 30 गेंदों पर खेली गई 59 रनों की नाबाद पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बना दिए और इंडिया को जीत के लिए 177 का बड़ा टारगेट दिया.

सीरीज में 1-0 की बढ़त से आगे न्यूजीलैंड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियन टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. न्यूजीलैंड को बैक टू बैक मिली इन बड़ी सफलताओं ने उसकी जीत पक्की कर दी. हालांकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 3 छक्के लगाकर 50 रनों की पारी जरुर खेली लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था. न्यूजीलैंड के लिए ब्रेसवेल, सैंटनर और फर्ग्युसन ने 2-2 विकेट लिए. 1-1 विकेट सोढ़ी और डफी ने भी चटकाए.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital