खेल

भारत ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरी बार जीती चैंपियनशिप

Women Kabaddi World Cup: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया और अपराजेय रहते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया.

चीनी ताइपे को कड़ी चुनौती

फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे ने भारतीय टीम को अच्छी टक्कर दी लेकिन कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत ने रेड और टैकल दोनों मोर्चों पर दबदबा बनाए रखा. संजू देवी की सुपर रेड ने मैच का रुख पलट दिया और भारत ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए.

पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड को 68-17 से हराकर शानदार शुरुआत की. इसके बाद नेपाल को 50-12, बांग्लादेश को 43-18 और यूगांडा को 51-16 से मात दी. सेमीफाइनल में भारत ने ईरान जैसी मजबूत टीम को 33-21 से हराया. फाइनल में चीनी ताइपे पर 35-28 की जीत दर्ज कर भारत ने साबित कर दिया कि वह कबड्डी की दुनिया की सबसे मजबूत टीम है.

योे भी पढ़ें-भारत-अफगानिस्तान रिश्तों में नई पहल, वीजा मुद्दा सुलझा, व्यापार और स्वास्थ्य सहयोग पर जोर

लगातार दूसरी बार चैंपियन

इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. कुल 11 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन भारतीय टीम ने हर मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

12 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

58 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago