Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत ने चीनी ताइपे को हराकर लगातार दूसरी बार जीती चैंपियनशिप

Women Kabaddi World Cup: भारत ने ढाका में खेले गए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप फाइनल में चीनी ताइपे को 35-28 से हराया. भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रहते हुए लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.

Women Kabaddi World Cup: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेले गए महिला कबड्डी वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. खास बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मैच नहीं गंवाया और अपराजेय रहते हुए वर्ल्ड कप जीत लिया.

चीनी ताइपे को कड़ी चुनौती

फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे ने भारतीय टीम को अच्छी टक्कर दी लेकिन कप्तान रितु नेगी और उपकप्तान पुष्पा राणा की अगुवाई में भारत ने रेड और टैकल दोनों मोर्चों पर दबदबा बनाए रखा. संजू देवी की सुपर रेड ने मैच का रुख पलट दिया और भारत ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए.

पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा

भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड को 68-17 से हराकर शानदार शुरुआत की. इसके बाद नेपाल को 50-12, बांग्लादेश को 43-18 और यूगांडा को 51-16 से मात दी. सेमीफाइनल में भारत ने ईरान जैसी मजबूत टीम को 33-21 से हराया. फाइनल में चीनी ताइपे पर 35-28 की जीत दर्ज कर भारत ने साबित कर दिया कि वह कबड्डी की दुनिया की सबसे मजबूत टीम है.

योे भी पढ़ें-भारत-अफगानिस्तान रिश्तों में नई पहल, वीजा मुद्दा सुलझा, व्यापार और स्वास्थ्य सहयोग पर जोर

लगातार दूसरी बार चैंपियन

इस जीत के साथ भारत ने महिला कबड्डी वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. कुल 11 टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया, लेकिन भारतीय टीम ने हर मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए एक बार फिर दुनिया को अपनी ताकत का अहसास कराया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital