खेल

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में युवराज सिंह, सुरेश रैना, क्रिस गेल समेत कई दिग्गजों फिर से बिखेरेंगे जलवा

युवराज सिंह, सुरेश रैना, शाहिद आफरीदी, केविन पीटरसन, यूनिस खान, क्रिस गेल सहित क्रिकेट के बड़े सितारे वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले संस्करण में एक बार फिर मैदान में दिखाई देंगे. टूर्नामेंट 3 से 13 जुलाई तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड वे छह टीमें हैं जो इस टूर्नामेंट में भाग लेंगी.

प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलेगी, और शीर्ष चार सेमीफाइनल में पहुंचेंगी जिसके बाद फाइनल होगा. भारत का पहला मैच 3 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ होगा, जो टूर्नामेंट का शुरुआती मैच भी है, जबकि भारत-पाकिस्तान का बड़ा मुकाबला 6 जुलाई को होना है. क्रिकेट प्रशंसक फैनकोड मोबाइल ऐप (एंड्रॉइड, आईओएस) और टीवी ऐप पर सभी गतिविधियां देख सकेंगे.

सभी टीमें इस प्रकार हैं

भारतीय टीम- युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान, गुरकीरत मान, राहुल शर्मा, नमन ओझा, राहुल शुक्ला, आरपी सिंह, विनय कुमार, धवल कुलकर्णी, अनुरीत सिंह, पवन नेगी.

ऑस्ट्रेलिया टीम- ब्रेट ली, टिम पेन, शॉन मार्श, बेन कटिंग, बेन डंक, डर्क नैनेस, डैन क्रिश्चियन, बेन लाफलिन, आरोन फिंच, जॉन हेस्टिंग, ब्रैड हैडिन, कैलम फर्ग्यूसन, पीटर सिडल, जेवियर डोहर्टी, नाथन कूल्टर-नाइल.

दक्षिण अफ्रीका टीम- जैक्स कैलिस, इमरान ताहिर, हर्शल गिब्स, मखाया एंटिनी, डेल स्टेन, एश्वेल प्रिंस, नील मैकेंजी, रयान मैकलॉरेन , जस्टिन ओनटोंग, रोरी क्लाइंडफ्लेट, जेपी डुमिनी, रिचर्ड लेवी, डेन विलास, वेर्नोन फिलेंडर, चार्ल लैंगवेल्ट.

वेस्टइंडीज टीम- क्रिस गेल, डेरेन सैमी, सैमुअल बद्री, टीनो बेस्ट, रयाद रयान एमरिट, जेसन मोहम्मद, नवीन स्टीवर्ट, एश्ले नर्स, ड्वेन स्मिथ, सुलेमान बेन, चैडविक वाल्टन, जेरोम टेलर, फिडेल एडवर्ड्स, कर्क एडवर्ड्स, जोनाथन कार्टर.

पाकिस्तान टीम- शरजील खान, उमर अकमल, यूनिस खान, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, शाहिद आफरीदी, अब्दुल रज्जाक, वहाब रियाज, सोहेल तनवीर, सोहेल खान, अब्दुल रहमान, आमिर यामीन, तौफीक उमर, शोएब मकसूद, यासिर अराफात, तनवीर अहमद.

इंग्लैंड टीम- केविन पीटरसन, रवि बोपारा, इयान बेल, समित पटेल, ओवैस शाह, मस्टर्ड फिलिप, साजिद महमूद, क्रिस स्कोफील्ड, अजमल शहजाद, रयान साइडबॉटम, उस्मान अफजल, स्टुअर्ट मीकर, केविन ओ’ब्रायन, डेरेन मैडी.

ये भी पढ़ें-  रवींद्र जडेजा ने भी लिया इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट से संन्यास, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- वर्ल्ड कप जीतना सपना सच होने जैसा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने नोरा फतेही को दोबारा समन जारी कर 6 नवंबर को किया तलब; जानें मामला

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने 200 करोड़ के ठगी मामले में अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाही…

6 minutes ago

हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च, नेता बोले- कांग्रेस के झूठ का देंगे जवाब

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हैदराबाद दौरे से पहले शहर का सियासी माहौल गरमा…

7 minutes ago

कैश फॉर जॉब मामले में सुप्रीम कोर्ट से DMK नेता केएन नेहरू को बड़ा झटका, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता के.एन. नेहरू की याचिका खारिज…

13 minutes ago

खेत में मासूम से रेप कर गला घोंटा, फिर परिजनों के साथ बच्ची को ढूंढता रहा दरिंदा

Hamirpur Crime News: यूपी के हमीरपुर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई…

24 minutes ago

पंजाब में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और बेटे के ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब के होशियारपुर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस नेता सुंदर…

25 minutes ago