उत्तर प्रदेश

Hathras Satsang Stampede: हाथरस में बड़ा हादसा- सत्संग में भगदड़ मचने से 100 से ज्यादा मौतें, लगे शवों के ढेर

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में आज बड़ी भगदड़ मची. यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग समाप्त होने के बाद जब भीड़ वापस जाने लगी तो वहां कुछ ऐसा हुआ कि लोगों में धक्का-मुक्की होने लगी. इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए.

इस घटना में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मंगलवार रात को आईजी ने अपने बयान में 116 लोगों की मौत की पुष्टि की. वहीं, इससे पहले शाम के वक्त एटा CMO उमेश कुमार त्रिपाठी ने कहा था, “पोस्टमार्टम हाउस में अब तक 27 शव आ चुके हैं, जिनमें 25 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं. कई घायलों को भी भर्ती कराया गया है.” उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी. घटना का प्राथमिक कारण धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ मचना है.

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, वहीं मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है. एक डॉक्टर ने बताया है कि घटना के बाद इतने घायलों को लाया गया कि सरकारी अस्पताल फुल हो गए. सीएचसी के बाहर कुछ लोग तड़पते हुए नजर आए. अभी सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताई संवेदनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त किया. उनके कार्यालय ने ट्वीट कर बताया, “यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में मरने वालों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार और घटनास्थल पर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में घटना के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं.”

घटना की चश्मदीद बालिका ज्योति ने कहा- मेरी मम्मी भी हादसे में घायल हुई हैं. उसने कहा- हम लोग शांति सत्संग में गए थे. सत्संग खत्म होने के बाद हम लोग निकलने लगे. भीड़ बहुत ज्यादा थी, तभी अचानक वहां भगदड़ मच गई. लोग जहां-तहां भागे. नीचे गिरने वालों की जान चली गई.

फोटो— भगदड़ के दौरान आयोजन स्थल पर चीख-पुकार मच गई. इस घटना में कई लोग भागते लोगों के पैरों के नीचे बुरी तरह कुचल गए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

3 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

8 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

34 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

37 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago