मयंक यादव
Mayank Yadav: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन चल रहा है. आईपीएल के खत्म होने के तुरंत बाद जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज होगा. इसके लिए अप्रैल के अंत में टीम इंडिया की घोषणा होने की संभावना है. ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल का मौजूदा सीजन खिलाड़ियों के चयन में बड़ी भूमिका निभाएगा. इसके मद्देनजर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के तेज गेंदबाद मयंक यादव ने प्रभावी प्रदर्शन किया है.
आईपीएल में मयंक यादव ने भले ही दो मैच खेले हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा दिया है. वह 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से लगातार गेंद फेंक रहे हैं. अपने पहले मैच में मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में भी अपना कहर बरपाया. मयंक यादव ने अपनी तेज रफ्तार से विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी को छका दिया.
आरसीबी के खिलाफ मैच में मयंक यादव ने ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन को चलता किया. इसके बाद उन्होंने अनुज रावत को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक एलबीडब्ल्यू होने से बच गए. आईपीएल में खेले गए दो मैच में उन्होंने अब तक 6 विकेट चटकाए हैं.
आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से मयंक यादव ने मात्र 46 गेंद फेंके हैं और 6 विकेट झटके हैं. पहले पंजाब के खिलाफ उन्होंने तीन विकेट चटकाए थे. उसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 3 विकेट झटके थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर तीन खिलाड़ियों को चलता किया था. घरेलू क्रिकेट में दिल्ली से खेलने वाले इस गेंदबाज पर टीम इंडिया के सेलेक्टर्स पर पहले से ही निगाहें हैं.
मयंक यादव के स्पीड की बात करें तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने 153 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद की थी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए सेलेक्टर्स की निगाहें इन पर थी लेकिन साइड स्ट्रेन के चलते वह टीम में नहीं चुने गए. मयंक यादव के लिए फिटनेस चिंता का कारण है. वह पिछले साल भी आईपीएल नहीं खेल पाए थे.
ये भी पढ़ें- IPL 2024, RCB vs LSG: घरेलू मैदान पर आरसीबी की लगातार दूसरी हार, लखनऊ ने 28 रन से हराया
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…