खेल

MI vs DC: फुलटॉस पर फंसी दिल्ली, Mumbai Indians बनी WPL की पहली चैंपियन, जानें मैच से जुड़ी बड़ी बातें

WPL 2023, Mumbai Indians: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) के ऐतिहासिक सीजन का अंत भी शानदार रहा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने WPL 2023 की ट्रॉफी अपने नाम की. लो स्कोरिंग मैच होने के बावजूद मुकाबला लास्ट ओवर तक चला. मैच बेहद रोमांचक रहा जहां मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया.

मुंबई इंडियंस बनी WPL की पहली चैंपियन

इस टूर्नामेंट में सबसे खास बात ये रही की मुंबई इंडियंस ने जिस धमाकेदार अंदाज में टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, उसका अंत भी इस टीम ने शानदार किया. इस टीम ने शुरुआत से ही ये साबित कर दिया था की वो लीग की सबसे बेस्ट टीम है. IPL में अपनी बादशाहत साबित कर चुकी इस फ्रेंचाइजी ने महिला आईपीएल का आगाज भी बॉस की तरह ही किया है.

जानें मैच से जुड़ी बड़ी बातें

-फुलटॉस पर फंसी दिल्ली

मुंबई की वॉन्ग जब दूसरा ओवर करने आई तो उन्होंने दो बेहद खराब फुल टॉस गेंदें डालीं, लेकिन उस पर भी उन्हें विकेट मिल गए. पहले शेफाली वर्मा ने कैच दिया और फिर एलिस कैप्सी तो खाता खोले बिना लौट गईं. इन दोनों विकेटों पर खूब बवाल हुआ. हालांकि बाद में अंपायर का फैसला गेंदबाज के पक्ष में आया.

-मुंबई की ओर से मैथ्यूज ने लूटी महफिल

दिल्ली का हाल बेहाल हेली मैथ्यूज ने किया. जिन्होंने 4 ओवरों में 2 मेडन डाले और सिर्फ 5 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें: SA vs WI: टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी जीत, साउथ अफ्रीका ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

-राधा यादव और शिखा पांडे ने बचाई दिल्ली की लाज

दिल्ली की ओर से आखिरी विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. जिसके दम पर दिल्ली ने 132 रन का लक्ष्य मुंबई के सामने रखा.

मुंबई को मिले 6 करोड़

फाइनल मैच जीतने वाली मुंबई इंडियंस को विमेंस प्रीमियर लीग का टाइटल जीतने पर 6 करोड़ रुपए की प्राइज मनी इनाम में मिली. दूसरे नंबर पर रही दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ और एलिमिनेटर हार कर तीसरे नंबर पर रहने वाली यूपी वॉरियर्ज को 1 करोड़ रुपए मिले. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स को टीम को बगैर प्राइज मनी के संतोष करना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘PCS अफसर हूं, कुंवारी हूं…’ जाली पहचान बताकर रचाई शादी, सच सामने आते ही दूल्हे के उड़े होश

Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…

7 minutes ago

‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा

Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…

31 minutes ago

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

37 minutes ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

40 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

49 minutes ago