खेल

IND vs SA: केपटाउन में मोहम्मद सिराज का कहर, साउथ अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों को भेजा पवेलियन

India vs South Africa 2nd Test: केपटाउन में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय गेंदबाजों ने न्यूलैंड्स में मेजबान टीम को चारों खाने चित कर दिया. जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी में 55 पर पर ढेर हो गई. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कमाल का खेल दिखाया.

साउथ अफ्रीका में सिराज का शानदार प्रदर्शन

मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने 16वें ओवर में ही पांच विकेट पूरे कर लिए थे. 34 रन पर साउथ अफ्रीका के 6 विकेट गिर गए थे. इसके बाद उन्होंने काइल वेरेन को अपना छठा शिकार बनाया. इससे पहले कभी भी मोहम्मद सिराज ने टेस्ट मैच की एक पारी में 6 विकेट नहीं ले पाए थे.

6 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने

साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच की एक पारी में छह या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले वह चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले हरभजन सिंह और आर अश्विन ने दो-दो बार 7-7 विकेट लिए थे. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर भी सात विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में भारतीय गेंदबाज के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, 55 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

6 अहम खिलाड़ी को भेजा पवेलियन

टेस्ट क्रिकेट में मोहम्मद सिराज का यह तीसरा फाइव विकेट हॉल है. इससे पहले उनका बेस्ट परफॉर्मेंस 60 रन देकर 5 विकेट था. यहां उन्होंने 9 रन देकर ही पांच विकेट पूरे कर लिए थे. सिराज की घातक गेंदबाजी के आगे प्रोटियाज खिलाड़ी टिक नहीं पाए. सिराज ने सबसे पहले एडेन मारक्रम को आउट किया. उसके बाद कप्तान डीन एल्गर, टोनी डी जॉर्जी, डेविड बेडिंगहम और मार्को यानसेन को पवेलियन भेजा. बता दें कि दो टेस्ट मैचों की सीरीज में इस समय भारतीय टीम 1-0 से पीछे है. पहले टेस्ट मैच में भारत को पारी और 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

8 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

38 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

59 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago