Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs SA: केपटाउन टेस्ट में भारतीय गेंदबाज के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, 55 रन पर ऑलआउट हुई पूरी टीम

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई.

Team India

भारतीय टीम (सोर्स- बीसीसीआई)

IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका ने घुटने टेक दिए. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और पूरी टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई.

55 रन पर ढेर हुई साउथ अफ्रीका

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम दो बदलाव के साथ उतरी. आर अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर की जगह पर मुकेश कुमार को शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लेकिन उसकी शुरुआत काफी खराब रही. पांचवें ओवर में 5 रन के स्कोर पर टीम को एडेन मारक्रम के रूप में बड़ा झटका लगा. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया.

दो खिलाड़ी दहाई के आंकड़े तक पहुंचे

भारतीय तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही धारदार गेंदबाजी की और मेजबान टीम पर दबाव बनाए रखा. जिसके चलते पूरी टीम 23.2 ओवर में 55 रन पर ढेर हो गई. विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वेरिन ने सर्वाधिक 15 रन और डेविड बेडिंगम ने 12 रन बनाए. इसके साउथ अफ्रीका के कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके.

 

मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज घातक गेंदबाजी की. उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई. शुरुआत से ही वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और कुल 6 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. मोहम्मद सिराज ने कुल 9 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 15 रन देकर 6 विकेट झटके. अपनी गेंदबाजी के दौरान उन्होंने 3 ओवर मेडन डाले. इसके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने दो-दो विकेट झटके.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा बड़ा बयान, प्लेयर्स के फिटनेस पर दिया अपडेट

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार.

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital