दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
By Shubhra Rai
MS Dhoni/ Photo-Instagram
MS Dhoni poses for a picture in Ranchi: भारत के पूर्व और वर्तमान चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में रांची, झारखंड में कुछ तस्वीरें खिंचवाईं. इन फोटो में महान क्रिकेटर एक नए लुक में दिखाई दे रहे हैं और सबसे खास बात है कि वो ट्राउजर, जींस, टी शर्ट नहीं बल्कि नाइट सूट में नजर आए. धोनी ने हाल ही में सीएसके को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में रिकॉर्ड 5वीं ट्रॉफी दिलाई. पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के बाद सीएसके ऐसा करने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी है. शुक्रवार, 16 जून को धोनी के एक फैन ने एक पोस्ट शेयर की. जिसमें माही रांची में कुछ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में एक सबसे खास बात ये भी है कि माही बहुत समय बाद अपने बड़े भाई के साथ नजर आए हैं.
पहली बार MS Dhoni का दिखा ये अंदाज
न केवल लुक और कपड़े बल्कि एमएस धोनी का यह फोटो चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि बहुत समय बाद उनके हाथ में फोन देखा गया, जो आमतौर पर उनके हाथ में कभी नहीं होता क्योंकि वो सोशल मीडिया और फोन से काफी दूरी बनाकर रखते हैं. हर कोई जानता है की माही अपने पास फोन रखना पसंद नहीं करते. यहां तक की खुद धोनी भी कई बार यह कह चुके हैं की उन्हें अपने साथ फोन रखना पसंद नहीं है.
ये भी पढ़ें: The Ashes 2023, ENG VS AUS: पैट कमिंस vs बेन स्टोक्स, कौन मारेगा बाजी? देखिए पूरा शेड्यूल
फोटो के वायरल होते ही फैंस हैरान
जैसे ही ये नई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, माही फैंस इसे देखकर खुश हो गए. साथ ही वो कमेंट बॉक्स में माही से पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें कब से फोन रखने की आदत लग गई. वहीं कुछ फैंस माही के बीयर्ड लुक को देखकर काफी खुश और इस फोटो पर खुब लाइक कमेंट कर रहे हैं.
Benjamin Netanyahu News: जब तक नेतन्याहू इजरायल के पीएम हैं, नॉर्मलाइजेशन नहीं होगा. सऊदी अरब…
Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर उत्साह है. काठमांडू से श्रद्धालु रामनगरी पहुंचे हैं.…
Kashi Vishwanath: वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में आगामी त्योहारों की भारी भीड़ को देखते…
Donald Trump Security Threat: व्हाइट हाउस के पास हथियारों से भरी चोरी की गाड़ी के…
Pm Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इस पर्व…
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…