खेल

चालाकी दिखाने में फंसे मुशफिकुर रहीम, टेस्ट क्रिकेट में ऐसे आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी प्लेयर बने

BAN vs NZ: वर्ल्ड कप के बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जी रही है. सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करने करते हुए 150 रनों से जीत दर्ज की थी. वहीं दूसरे टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड की ओर से शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन देखने को मिला. दूसरे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र में बांग्लादेश टीम के खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने बल्लेबाजी के दौरान एक बड़ी गलती कर दी, जिसकी उनसे उम्मीद नहीं थी. वह गेंद खेलने के बाद उसे स्टंप से दूर करते नजर आए. जिसके चलते मैदानी अंपायर ने फील्ड में बाधा डालने के नियम के तहत उन्हें आउट करार दे दिया. 

टेस्ट क्रिकेट में ऐसे आउट होने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने रहीम

पहली पारी में बांग्लादेश की टीम के बल्लेबाजी के दौरान 41वें ओवर में न्यूजीलैंड टीम की ओर से काइल जेमिसन गेंजबाजी करने आए. उनकी गेंदबाजी के दौरान सामने मुशफिकुर रहीम थे. इस दौरान जेमिसन ने जैसे ही गेंद फेंका, मुशफिकुर ने गेंद पर शॉट लगाया और उसके बाद खुद ही गेंद को रोकने का प्रयास करते हुए गेंद को अपने दाएं हाथ से स्टंप से दूर करने का प्रयास किया. इसके बाद न्यूजीलैंड टीम के प्लेयर्स ने उनके खिलाफ ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड को लेकर मैदानी अंपायर के सामने आउट की अपील कर दी.

खिलाड़ियों के अपील करने के बाद मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर के पास मामले को भेज दिया. जिसके बाद नियम तोड़ने की वजह से मुशफिकुर को आउट करार दिया गया. मुशफिकुर रहीम ने अपनी पारी में 83 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे.टेस्ट क्रिकेट में ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड नियम के तहत आउट होने वाले मुशफिकुर रहीम 11वें खिलाड़ी बन गए हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बाहर हो सकता है यह स्टार खिलाड़ी!

न्यूजीलैंड 117 रन पीछे

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले ही दिन पूरी पारी 172 रन पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधित 35 रनों की पारी खेली. टीम के पांच खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छु सके. वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए थे. कीवी टीम अभी 117 रन पीछे है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

24 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago