खेल

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

ICC World Test Championship WTC Points Table: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट सीरीज के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है. जिसने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम टॉप पोजिशन पर पहुंच गई है. यह बदलाव साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के बाद हुआ है.

WTC पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही कीवी टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 75 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के जीत के हीरो पूर्व कप्तान केन विलियमसन रहे. उन्होंने चौथी पारी में नाबाद 133 रनों की पारी खेली.

भारत के पास दूसरे स्थान पर पहुंचने का मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया टीम काबिज है. जबकि तीसरे नंबर पर भारतीय टीम है. भारत के इस समय 52.77 प्रतिशत अंक है. ऑस्ट्रेलिया के 55 प्रतिशत अंक है. जबकि, 66.66 प्रतिशत अंकों के साथ न्यूजीलैंड टॉप पर बनी हुई है. टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीजा का तीसरा मुकाबला खेल रही है.

अगर भारत यह मैच जीतती है तो उसके 59.52 अंक हो जाएंगे. ऐसे में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी, लेकिन टॉप पर पहुंचने के लिए उसे जोर लगाना होगा. राजकोट टेस्ट के बाद भारत को दो टेस्ट मैच और खेलने हैं. अगर भारत अगले सभी मैचों में जीत दर्ज करती है तो उसके पास टॉप पर पहुंचने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें-

NZ vs SA: न्यूजीलैंड ने खत्म किया 92 साल का सूखा, हैमिल्टन टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराकर टेस्ट सीरीज पर जमाया कब्जा

NZ vs SA: पिछली 4 पारियों में केन विलियमसन ने ठोका तीसरा शतक, टेस्ट क्रिकेट में जड़े सबसे तेज 32 शतक, स्टीव स्मिथ को छोड़ा पीछे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मैं धन्य हो गई…’, अमित शाह के हाथों सम्मान पाकर क्या बोलीं भिनेत्री हिमानी शिवपुरी?

अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…

3 minutes ago

गिल-कोहली-रोहित फेल, फिर भी जीत गई टीम इंडिया; न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…

9 minutes ago

अहमदाबाद में अमित शाह की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और साइबर क्राइम पर मंथन

Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…

14 minutes ago

1966 का गौ-रक्षा आंदोलन और इंदिरा गांधी का राजनीतिक संकट

1966 के गौ-रक्षा आंदोलन ने इंदिरा गांधी सरकार को बड़ी चुनौती दी थी. संसद के…

21 minutes ago

दीपावली से पहले पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात, पढ़ें X पोस्ट में क्या लिखा?

पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से उपराष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर उन्हें दीपावली की…

24 minutes ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली गिफ्ट, फडणवीस सरकार के 2 बड़े फैसले; 70 लाख अन्नदाताओं को होगा फायदा

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार ने दिवाली पर किसानों को बड़ी सौगात देते हुए एग्रीस्टैक फार्मर…

33 minutes ago