देश

मैं आपके लिए मुफ्त गैस और नल कनेक्शन लेकर आया, 10 करोड़ बहनों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा, कांग्रेस का एक ही एजेंडा मोदी विरोध..घोर मोदी विरोध: PM मोदी

PM Modi Visit Rewari: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा आए. यहां उन्होंने रेवाड़ी में 9750 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रेवाड़ी की आधारशिला रखी. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला बोला. अपनी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए PM मोदी ने आमजन के समक्ष कहा— “मैं आपके लिए मुफ्त गैस और नल कनेक्शन लेकर आया, 10 करोड़ बहनों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा. और दूसरी ओर, इस कांग्रेस पार्टी का एक ही एजेंडा है— मोदी विरोध…और घोर मोदी विरोध.”

प्रधानमंत्री मोदी ने रेवाड़ी में अपने संबोधन के दौरान आमजन के समक्ष कहा— “मैं यहां हरियाणा के पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से कहूंगा कि आपका भविष्य बहुत उज्जवल होने वाला है. हमारी डबल इंजन सरकार आपके लिए विकसित हरियाणा बनाने में जुटी है. आज पूरा विश्व भारत में निवेश के लिए उत्सुक है और निवेश के लिए हरियाणा एक उत्तम राज्य बनकर उभर रहा है. इससे नौकरी के नए अवसर भी बढ़ रहे हैं, इसलिए डबल इंजन की सरकार को आपका आशीर्वाद ऐसे ही मिलता रहे यह जरूरी है.”

‘किसानों-महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने के लिये बिना गांरटी मुद्रा योजना शुरू की’

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को लेकर कहा कि “पहले किसानों के पास गांरटी देने को कुछ नहीं था लेकिन आज मुद्रा योजना के तहत बिना किसी गांरटी के बैंक से 50 लाख से 10 लाख रुपये का लोन दिया जाता है, जिससे लाखों लोगों की किस्मत बदल चुकी है.” उन्होंने कहा कि आप किसान भाई लोग अगर इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं तो जल्द ले लें.

महिलाओं का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) और माइक्रोफाइनेंस इंस्टिट्यूट को 25 बीपीएस कम ब्याज दर पर लोन देने की व्यवस्था की गई है, कम ब्याज पर लोन देने का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें.

पीएम मोदी ने रेवाड़ी में एम्स का भी वादा किया.

‘हम विश्वकर्मा समाज के हित में भी ले रहे हैं फैसले’

प्रधानमंत्री मोदी विश्वकर्मा समाज के हित में ऐलान करते हुए कहा कि हम विश्वकर्मा समाज के हित में भी फैसले ले रहे हैं. उन्होंने कहा— “रेवाड़ी तो विश्वकर्मा समाज के पीतल की कारीगरी और हस्तकला शिल्प के लिये जाना जाता है. हम पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 13 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था कर रहे हैं..जिससे लोगों को और फायदा होगा.”

यह भी पढ़िए: ‘कांग्रेस का ट्रैक रिकाॅर्ड घोटालों का है…’ रेवाड़ी AIIMS के शिलान्यास पर बोले पीएम मोदी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

4 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

12 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

16 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

46 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

1 hour ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

2 hours ago