Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पाकिस्तान दौरे पर जाएगी न्यूजीलैंड, दोनों देशों के बीच खेली जाएगी T20I सीरीज

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अगले में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार, 13 मार्च को घोषणा की कि अप्रैल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी.

New Zealand Tour of Pakistan

न्यूजीलैंड का पाकिस्तान दौरा (फोटो- आईसीसी)

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच अगले में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार, 13 मार्च को घोषणा की कि अप्रैल में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी. जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशल सीरीज खेली जाएगी. ये सीरीज 18 से 27 अप्रैल के बीच खेली जाएगी. इसके लिए कीवी टीम 14 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंच जाएगी. सीरीज के शुरुआती तीन मैच रावलपिंडी में होंगे और बाकी मैचों के लिए टीम लाहौर जाएगी.

17 महीने में न्यूजीलैंड की तीसरी यात्रा

पिछले 17 महीनों में न्यूजीलैंड की यह तीसरी पाकिस्तान की यात्रा होगी. पहली यात्रा दिसंबर 2022/जनवरी 2023 में हुई थी. जिसमें दो टेस्ट और तीन वनडे मैच खेली गई थी. उसके बाद अप्रैल 2023 में कीवी टीम ने दौरा किया था. 2022-23 में खेली गई टेस्ट सीरीज 0-0 से ड्रॉ हुआ था. वहीं वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी.

जबकि, उसी साल अप्रैल में पांच मैचों की टी20आई सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हुई और पाकिस्तान ने वडने सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था. वहीं इस साल के शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड का दौरा किया था. जहां दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी. मेजबान टीम ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम कर लिया था.

पीसीबी के निदेशक ने क्या कहा

पाकिस्तान के क्रिकेट निदेशक उस्मान वाहला ने कहा कि पीसीबी और न्यूजीलैंड क्रिकेट के बीच अटूट सौहार्द के प्रमाण में न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरे का कार्यक्रम जारी करते हुए खुशी हो रही है. यह दौरा गहरे संबंधों और आपसी सम्मान का प्रतीक है, जो हमारे दो क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच संबंधों को परिभाषित करता है. उन्होंने कहा कि हमारे उत्साही क्रिकेट प्रशंसक और पाकिस्तान के लोग न्यूजीलैंड टीम का फिर से स्वागत करेंगे और हमें उम्मीद है कि एक और प्रतिस्पर्धी श्रृंखला होगी जो इस साल के आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए हमारी तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।”

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

18 अप्रैल – पहला टी20 मैच, रावलपिंडी
20 अप्रैल – दूसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
21 अप्रैल – तीसरा टी20 मैच, रावलपिंडी
25 अप्रैल – चौथा टी20 मैच, लाहौर
27 अप्रैल – 5वां टी20 मैच, लाहौर

ये भी पढ़ें- T20 World Cup के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं किंग कोहली, आंकड़े दे रहे गवाही

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital