खेल

IND vs PAK U19 Asia Cup: पाकिस्तानी अंडर-19 टीम ने भारत को 8 विकेट से हराया, अजान अवैस ने खेली शतकीय पारी

IND vs PAK U19 Asia Cup: दुबई में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने भारतीय अंडर-19 टीम को 8 विकेट से हरा दिया है.  भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की ओर से अजान ने नाबाद 105 रन और साद नाबाद 61 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से मुरुगन अभिषेक ने दो विकेट लिए. इसके अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं हुए.

पाकिस्तान ने 8 विकेट से दर्ज की जीत

भारत की ओर से मिले टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की अंडर-19 टीम के शमील हुसैन और शाहजेब खान ने पारी की शुरुआत की. पांचवीं ओवर में पाकिस्तान को 28 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. शमील हुसैन 8 रन बनाकर आउट हो गए. पहला विकेट गिरने के बाद अजान अवैस क्रीज पर आए और शाहजेब खान के साथ पारी को संभाला.

दोनों बल्लेबाजों ने रन जोड़ने शुरु किए. 28वें ओवर में 138 रन के स्कोर पर पाकिस्तान को दूसरा झटका लगा. शाहजेब खान 63 रन बनाकर आउट हुए. दूसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान साद बेग क्रीज पर आए और अजान अवैस के साथ पारी को संभाला. दोनों बल्लेबाज जीत तक बने रहे. अजान अवैस ने नाबाद 105 रन बनाए. वहीं साद बेग ने नाबाद 68 रन बनाकर लौटे.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को दिया 260 रनों का टारगेट

पाकिस्तान अंडर-19 टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता मिला. आदर्श सिंह और अर्शिन कुलकर्णी ने सधी हुई शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 39 रन जोड़े. भारतीय टीम को पहला झटका अर्शिन कुलकर्णी के रूप में लगा, कुलकर्णी ने 24 रन बनाकर आउट हो गए. दस ओवर में भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 42 रन बनाए. रुद्र पटेल ने एक रन बनाए. कप्तान उदय सहारन ने 60 रनों की पारी खेली.

ओपनर आदर्श सिंह ने सर्वाधिक 62 रनों की पारी खेली. जबकि सचिन धस ने 58 रनों का योगदान दिया. विकेटकीपर बल्लेबाज अरोवेली अवनीश ने 11 रन बनाए. इसके कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू सके. इस तरह से पूरी टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 259 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद जीशान ने सर्वाधिक चार विकेट झटके. इसके अलावा अमीर हसन और उबैद शाह को 2-2 सफलता मिली. अराफात मिन्हास को एक सफलता मिली.

अंडर-19 भारतीय प्लेइंग इलेवन

आदर्न सिंह, अर्शिन कुलकर्णी, रुद्र पटेल, उदय सहारन (कप्तान), मुशीर खान, अरोवेली अवनीश (विकेटकीपर), सचिन धस, मुरुगन अभिषेक, राज लिम्बानी, सौम्य पांडे, नमन तिवारी.

ये भी पढ़ें- World Test Championship Points Table: दूसरे नंबर पर है भारत, जानें अन्य टीमों का हाल

अंडर-19 पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

शमील हुसैन, शाहजेब खान, अजान अवैस, साद बेग (कप्तान और विकेटकीपर), मोहम्मद रियाजुल्लाह, अराफात मिन्हास, अली अस्फाद, अमीर हसन, उबैद शाह, मोहम्मद जीशान, तैयब आरिफ.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

7 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

17 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

49 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago