भारत के दो पसंदीदा घरेलू ब्यूटी ब्रांड्स– इंडी वाइल्ड और फॉक्सटेल ने अपने नवीनतम लिप केयर प्रोडक्ट्स को देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल के ब्यूटी डेस्टिनेशन ‘टीरा’ के साथ लॉन्च किया है. ये एक्सक्लूसिव रूप से सिर्फ टीरा पर उपलब्ध होंगे. यह साझेदारी टीरा के उस विज़न का हिस्सा है, जो नवाचार को बढ़ावा देता है और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तैयार किए गए हाई-परफ़ॉर्मेंस ब्यूटी उत्पादों को देशभर में पहुंचाता है.
अगर आप कॉफ़ी के शौकीन हैं, तो अब आपका लिप केयर भी उसी फ़्लेवर में होगा! इंडी वाइल्ड, गहरा कॉफ़ी-ब्राउन लिप टिंट ‘कैफ़ीन एडिक्ट’ लेकर आया है, जो आपके होठों को नमी, पोषण और स्टाइल तीनों देगा. इसमें मौजूद पेप्टाइड्स, हायल्यूरॉनिक एसिड, कमल के फूल का अर्क और पौष्टिक बटर, होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करते हैं और उनकी सुरक्षा करते हैं. इसका ग्लॉसी ड्यूई फिनिश और हल्की-सी कॉफ़ी की खुशबू इसे और भी खास बनाती है.
यह टिंट बिल्डेबल है और हर मूड के लिए परफ़ेक्ट है. आप इसे हल्का शाइनी या बोल्ड ब्राउन लुक दे सकते हैं. ‘कैफ़ीन एडिक्ट’ क्लिनिकली टेस्टेड है और 8 घंटे तक 114% अधिक मॉइस्चराइज़ेशन प्रदान करता है.
फॉक्सटेल ने अपना लिप स्लीपिंग मास्क लॉन्च किया है, जो खासतौर पर रात में लगाने के लिए है. यह उत्पाद रूखे, फटे होठों को एक ही रात में मुलायम और कोमल बना देता है. यह हल्के और कोरल-शेड वाल मास्क मॉइस्चर पर्ल्स, माराकुया ऑयल, सेरामाइड्स और विटामिन ई युक्त है, जो होंठों को गहराई से हाइड्रेट करते हैं, रिपेयर करते हैं और उनकी रंगत को निखारते हैं. इसे रातभर लगाकर सोने से होंठ सुबह नर्म, कोमल और चमकदार हो जाते हैं.
बताते चलें टीरा, रिलायंस रिटेल द्वारा शुरू किया गया एक नया और अत्याधुनिक ब्यूटी रिटेल प्लेटफ़ॉर्म है, जो तकनीक से सुसज्जित है और पूरी तरह कस्टमाइज़्ड अनुभव प्रदान करता है. यहां विशेष रूप से चुनी गई ग्लोबल ब्रांड्स तो हैं ही, साथ ही इस पर अपने देश के होमग्रोन ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की रेंज उपलब्ध है. टीरा का ऐप और वेबसाइट बेहद यूज़र-फ्रेंडली हैं – जहां आप ब्रांड, श्रेणी या स्किन संबंधी ज़रूरतों के आधार पर उत्पाद खोज सकते हैं.
इसके साथ ही ग्राहक ब्यूटी कंटेंट, टिप्स और ट्यूटोरियल भी एक्सेस कर सकते हैं, जिससे यह उनकी सभी ब्यूटी ज़रूरतों के लिए वन-स्टॉप-शॉप बन जाता है. टीरा के ऑफलाइन स्टोर्स पर मेकअप और स्किन केयर कंसल्टेशन, वर्चुअल ट्राय-ऑन और टीरा के सिग्नेचर लुक्स सीखने के लिए ट्यूटोरियल्स जैसी उत्कृष्ट सेवाएं दी जाती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…